Budget 2024 for Edcuation Sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 23 जुलाई को बजट पेश किया है। इस बजट में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। छात्रों के लिए इस बजट के माध्यम से बड़ी राहत दी गई है। वित्त मंत्री ने 'मॉडल स्किल लोन स्कीम' में बदलाव किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये लोन स्कीम क्या है और इसके लिए आपकी योग्यता क्या होनी चाहिए।
बजट में किया गया ये बड़ा ऐलान (Budget 2024 Announcement on Model Skill Loan)
वित्त मंत्री ने इस बात की जानकारी दी है कि हर साल 25,000 छात्रों को 'मॉडल स्किल लोन स्कीम' के माध्यम से मदद दी जाएगी। इसके लिए अब 7.5 लाख रुपये तक का लोन इस स्कीम के तहत स्टूडेंट्स को दिया जाएगा। इस स्कीम में देश के अंदर शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों के लिए खास ई-वाउचर्स स्कीम लाई गई है। इस योजना के तहत छात्रों को शिक्षा लोन पर हर साल 3 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।
क्या है मॉडल स्किल लोन स्कीम? (What is Model Skill Loan)
यह कार्यक्रम उन बैंकों के माध्यम से उपलब्ध है जो भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के सदस्य हैं और भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अनुमोदित अन्य वित्तीय संगठन हैं।
ये है लोन प्राप्त करने की योग्यता (Model Skill Loan Eligibility)
मॉडल स्किल लोन योजना के लिए योग्यता की बात करें तो, व्यक्तियों को लिस्टेड संस्थानों में से किसी एक द्वारा संचालित पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त करना होगा। इसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पॉलिटेक्निक, राज्य या केंद्रीय शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल होना जरूरी है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एसोसिएटेड कॉलेज, सेक्टर स्किल काउंसिल, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC), राज्य कौशल मिशन या राज्य कौशल निगम से एसोसिएटेड ट्रेनिंग पार्टनर होना जरूरी है।
ऐसे करें आवेदन (Model Skill Loan Apply Process)
इस स्किम के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और इसके बाद ही आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करने के बाद अप्लाई करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग