Interim Budget 2024 News: साल 2024 का बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। चूंकि देश में लोकसभा चुनाव होने हैं, इसलिए यह पूर्णकालिक बजट नहीं होगा। 1 फरवरी को पेश किया जाने वाला यह अंतरिम बजट होगा, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। गौरतलब है कि इस बजट में कोई भी नई घोषणा नहीं की जाएगी। लोकसभा चुनाव पूरा हो जाने के बाद जो भी नई सरकार आएगी, वह पूर्णकालिक बजट को लेकर फैसला लेगी। यह अंतरिम बजट वोट ऑन अकाउंट होगा और नई सरकार के सत्ता में आने तक ही मान्य रहेगा। हालांकि अंतरिम बजट की घोषणा भी 1 अप्रैल, 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 के लिए की जाएगी।

Advertisement

आपको बताते चलें कि इस बजट के पहले भाग में जरूरी सेक्टर को लेकर वित्तीय योजनाएं शामिल की जाएंगी। इनमें हेल्थ, एजुकेशन, शहरी और ग्रामोद्योग के साथ बैंकिंग सेक्टर भी शामिल रहेंगे। समाज के अलग-अलग वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को भी शामिल किया जाएगा।

Advertisement

बात की जाए बजट के दूसरे भाग की तो इसमें आपको टैक्स रिलेटेड जानकारियां मिलती है। इस भाग में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के साथ-साथ इनकम टैक्स स्लैब, एक्साइज टैक्स और और बॉर्डर टैक्स यानी सीमा शुल्क आता है। इसमें आपको इनकम टैक्स में होने वाले किसी भी के संशोधन की जानकारी भी दी जाती है।

इसके अलावा अनुबंध पार्ट में सभी टैक्स घोषणाओं की समरी पेश की जाती है। इसमें आपको अतिरिक्त बजट संसाधनों द्वारा वित्त पोषित बजट के हिस्से के बारे में जानकारी दी जाती है, जो टैक्स और नॉन टैक्स रिवेन्यू में शामिल नहीं होता है।

Advertisement

इस दौरान जीएसटी कलेक्शन का अनुमान बढ़ाने पर भी चर्चा की जा सकती है। इसमें रिवेन्यू यानी राजस्व और व्यय दस्तावेज से इस बात का अनुमान लगाया जाएगा की इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स, जीएसटी आने गुड्स ओर सर्विस टैक्स के अलावा एक्साइज ड्यूटी से कितना राजस्व इकट्ठा होने वाला है।

इसके बाद फाइनेंस बिल को भी बजट के हिस्से के तौर पर पेश किया जाता है, जिसमें कई सारी डिटेल्स होती है। इसके बाद बजट लोकसभा में पास कर दिया जाएगा और फिर इस पर राज्यसभा में बहस और बातचीत होगी। फाइनेंस बिल के पास हो जाने के बाद, कानूनी तौर पर वित्तिय वर्ष 2024 से 2025 का बजट लागू हो जाएगा।

Advertisement

आपको बताते चलें कि अंतरिम बजट में कोई भी बड़ा फैसला नहीं लिया जाता है। इसमें सिर्फ लोकसभा चुनाव से होने वाले शुरुआती खर्च और कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत की जाती है। इस बजट में टैक्स में भी किसी तरह का खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलता है। यह अंतरिम बजट 2024 में नई लोकसभा सरकार बनने तक मान्य रहता है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार छठा बजट पेश करने जा रही हैं। वित्त मंत्री द्वारा बजट की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बजट 2024 की घोषणा की जाएगी। बजट की घोषणा हो जाने के बाद प्रजेंटेशन वाले सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, ताकि कोई भी वहां जाकर आसानी उन्हें पढ़ सके और उनके बारे में समझ सके।

Advertisement