Budget 2024: केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज संसद में बजट 2024 पेश किया है. यह बीजेपी कार्यकाल का तीसरा बजट है. बजट 2024 से किसान से लेकर आम आदमी को खास उम्मीदें थी. वहीं यह भी उम्मीद की जा रही थी, कि इस साल के बजट में इनकम टैक्स को लेकर लोगों को छुट मिलेगी. इस साल का बजट में महिलाओं, अनंदाता, युवाओं और किसानों को लेकर केंद्रित किया गयाक है.

Advertisement

बजट 2024 से युवाओंं को खास उम्मीदें थी. इसी उम्मीद को सरकार ने अब पूरा कर दिया गया है. वहीं महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए है. केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट 2024 में यह ऐलान किया है कि 3 स्कीम के तहत PLI लॉन्च किया जाएगा.

Advertisement

क्या है ये तीन स्कीम
यह तीन स्कीम रोजगार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. यह तीन स्कीम है:-

स्कीम 1) :- इस स्कीम के तहत पहली बार नौकरी करने वालों के लिए अतिरिक्त PF की योजना बनाई जा रही है.

स्कीम 2):- बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने यह भी ऐलान किया है कि वे मेन्युफेक्चरिंग सेक्टर में ज्यादा से ज्यादा जॉब निकालेंगे.

Advertisement

स्कीम 3) इस स्कीम के तहत नियोक्ताओं पर खास ध्यान दिया गया है. इस स्कीम के तहत नियोक्तों को सहायता देने में काम किया जाएगा.

महिलाओं की भागेदारी बड़ी
बीजेपी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण में भी खास ध्यान दे रही हैं. इसके लिए बीजेपी सरकार यह योजना बना रही है कि वे वर्कफोरस में महिलाओं की भागेदारी बढ़ाएगी.

क्या होता है PLI
पीएलआई योजना पहल के तहत स्थानीय उत्पादनों को बढ़ावा दिया जाता है. इस स्कीम के तहत घरेलू उद्योगों पर खास ध्यान दिया जाता है. PLI का पूरा नाम Production Linked Incentive Scheme है.