Budget 2024 NPS Vatsalya: बजट 2024 में निर्माला सितारमण ने कई बड़े ऐलान किए। इन बड़े ऐलानों में से एक एनपीस वात्सल्य भी है। एनपीएस वात्सल्य के तहत माता-पिता अपने बच्चे के नाम से अकाउंट ओपन कर सकते हैं। इस स्कीम में बच्चों के माता-पिता या गार्जियन निवेश कर सकते हैं। अगर आप भी इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इसमें निवेश और विड्राल का नियम क्या है।

Advertisement

कैसे कर सकता हैं एनपीएस वात्सल्य में निवेश?

Advertisement

एनपीएस वात्सल्य के अंतर्गत माता-पिता अपने बच्चे के नाम से अकाउंट ओपन कर सकते हैं। इसमें उन्हें नियमित रूप से निवेश करना होगा। कॉर्पोरेट सेक्टर में 10-15 फीसदी एंप्लॉयीज ही एनपीएस में निवेश करते हैं। सिर्फ यही नहींं, बच्चे के बालिग होने पर यह अकाउंट एनपीएस के नार्मल अकाउंट में कनवर्ट हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि यह बच्चे के रिटायरमेंट के लिए सेविंग स्कीम है।

Advertisement

इतने पैसे कर सकते हैं विड्राल

अभी NPS में अकाउंट ओपन करने के 3 साल बाद 25 फीसदी पैसा निकालने का ऑप्शन है। एनपीएस में 5 साल तक निवेश करने के बाद पूरा पैसा निकाला जा सकता है लेकिन, सिर्फ 20 फीसदी पैसा ही टैक्स-फ्री होगा।

इसमें 2.5 लाख रुपये से कम फंड को तय समय से पहले पूरी तरह से निकाला जा सकता है। 20 फीसी पैसा टैक्स फ्री होने के बाद भी बाकी पैसे का निवेश एन्युटी स्कीम में करना जरूरी है।

Advertisement

एनपीएस वात्सल्य में निवेश करने का फायदा

एनपीएस वात्सल्य से बुढ़ापे में इनकम प्रदान होगी। इसके साथ ही लंबी अवधि में बढ़िया रिटर्न भी मिल जाएगा। साथ में
सभी नागरिकों को ओल्ड ऐज सिक्युरिटी कवरेज भी मिलेगी। बजट पेश करने के दौरान निर्माला सितारमण ने ये भी कहा था कि नई पेंशन योजना के संबंध में समाधान विकसित किया जाएगा जो प्रासंगिक मुद्दों का हल करेगा और राजकोषीय सूझबूझ सुनिश्चित करेगा।

Advertisement