Budget 2024 Indian Railways News : अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर आ गई है। भारतीय रेलवे सीनियर सिटीजंस को जल्द ही खुशखबरी दे सकता है। कोविड-19 महामारी फैलने से पहले सीनियर सिटीजंस को रेलवे टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती थी। लेकिन कोविड महामारी के दौरान रेलवे ने ये सुविधा देना बंद कर दिया था। अब बजट 2024 से यह उम्मीद एक बार फिर देखने को मिल सकती है, जब मोदी सरकार केंद्र में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करेगी।

Advertisement

जल्द मिलेगी सीनियर सिटीजन को ये सुविधा

Advertisement

रेलवे ये सुविधा 31 दिसंबर 2019 तक दी जाती थी। इसके अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के सीनियर सिटिजन्स और 58 साल और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए दुरंतो, शताब्दी, जन शताब्दी, राजधानी, मेल और एक्सप्रेस जैसी अलग-अलग ट्रेनों के किराए में महत्वपूर्ण रियायत दी जाती थी।

रेलवे के लिए बजट में होगा अतिरिक्त खर्च

सरकार आगामी यूनियन बजट 2024 में रेलवे पर अतिरिक्त खर्च करने जा रही है, इसलिए सीनियर सिटिजन्स को 50% की छूट मिलने की संभावना फिर से बढ़ सकती है।

Advertisement

इन्हें भी रेलवे टिकट में मिलती है छूट

भारतीय रेलवे यात्रियों को कई सुविधाएं देता है। जो लोग किसी विशेष तरह की बीमारियों से पीड़ित है तो उनके सफर को आसान बनाने के लिए ट्रेन टिकट पर 50% से 100% तक की विशेष छूट रेलवे देता है। लिस्ट में मरीज और दिव्यांग लोग शामिल हैं जो 100% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

इन विशेष बीमारियों में कैंसर,थैलेसीमिया, टीबी, एड्स, खून की कमी, हीमोफीलिया भी शामिल है। इसके अलावा दिल की सर्जरी के लिए जा रहे मरीज , किडनी के मरीज ऑपरेशन या डायलिसिस के लिए जा रहे हैं, कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को ट्रेन की टिकट में छूट दी जाती है। इसके लिए मरीजों को डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन कराना भी जरूरी होता है।

Advertisement

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार बजट में रेलवे से जुड़े कई अन्य घोषणाएं भी हो सकती हैं। रेलवे नेटवर्क के विकास और नई ट्रेनों को शुरु भी करने की उम्मीदें हैं।