Budget 2024: देश का बजट पेश होने में चंद दिन रह गए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में बजट पेश करेंगी. निर्मला सीतारमण लगातार 7वीं बार देश का पेश करेंगी. NDA के तीसरे टर्म का ये पहला बजट है. किसान, मिडिल क्लास समेत अलग-अलग इंडस्ट्रीज और सेक्टर्स की तरह-तरह की मांगे हैं. इन डिमांड पर 23 जुलाई को मुहर लग सकती है. उससे पहले बजट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं.
हलवा सेरेमनी के साथ बजट तैयारियां शुरू
बजट की तैयारियों को लेकर 16 जुलाई को संसद के नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी हुई. इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत वित्त राज्य मंत्री पकंज चौधरी और मंत्रालय से जुड़े प्रमुख सचिव भी मौजूद रहे. बता दें कि हलवा सेरेमनी को लॉक-इन प्रोसेस को शुरू करने से ठीक पहले आयोजित किया गया. इस मौके पर बजट से तैयारियों से जुड़े अधिकारी भी शामिल रहे.
वित्त मंत्रालय के परिसर में ही रहेंगे अधिकारी
हलवा सेरेमनी होने पर वित्त मंत्रालय में एक तरह से लॉकडाउन की शुरुआत मानी जाती है. क्योंकि इस सेरेमनी के बाद बजट की तैयारियों से जुड़े अधिकारियों को वित्त मंत्रालय परिसर को छोड़ने की अनुमति नहीं होती है. यानी ये अधिकारी संसद में आम बजट पेश होने के बाद ही परिसर से बाहर जा सकते हैं.
हलवा सेरेमनी क्या होती है?
हलवा सेरेमनी, आम बजट से पहले आयोजित होती है. ये सेरेमनी संसद के नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित होती है. इसमें एक बड़ी कड़ाही में भारतीय मिठाई तैयार की जाती है. वित्त मंत्री कड़ाही को औपचारिक रूप से हिलाते हैं फिर बजट की तैयारियों से जुड़े अधिकारियों में हलवा बांटती हैं.
दरअसल, वित्त मंत्रालय के सभी अधिकारियों की मेहनत को स्वीकार करने का ये एक तरीका है. हलवा सेरेमनी के आयोजन पर ये मान लिया जाता है कि देश का बजट तैयार हो चुका है. इसे अब प्रिंट करना बाकी है.
निर्मला सीतारमण का 7वां बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार सातवां बजट पेश करेंगी. इस लिहाज से वे भारत की पहली वित्त मंत्री होंगी जिन्होंने लगातार 7वां बजट पेश किया. इससे पहले पूर्व मंत्री मोरारजी देसाई ने छह बजट पेश किया था. उन्होंने 1959 और 1964 के बीच वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था.
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का ये पहला केंद्रीय बजट है. भारत का पहला केंद्रीय बजट साल 1860 में पेश हुआ था, जिसे बजट को स्कॉटिश इकोनॉमिस्ट जेम्स विल्सन ने इसे पेश किया था. इस बजट में इनकम टैक्स कलेक्शन के बारे में बताया गया था.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग