Budget 2024 for youth: आज यानी मंगलवार को बीजेपी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का बजट पेश किया है. इस बजट में किसान, युवा, महिलाओं पर खास ध्यान दिया गया है. 2024 बजट से सभी को खास उम्मीदें है. 2024 का बेरोजगार दर 9.2 प्रतिशत है. युवाओं को बजट 2024 से कई उम्मीदें है. बजट 2024 में रोज़गार देने के लिए 3 PLI स्कीम लॉन्च की गई थी. इस स्कीम का उद्येश्य रोज़गार बढ़ाना है.
केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा आज संसद में बजट पेश किया गया है. इस बजट में युवाओं को लेकर खास ध्यान दिया गया है. देश में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है. आज कई युवाओं के पास एक से एक डिग्री है, लेकिन ज्यादातर बेरोजगारी से जूझ रहे हैं. इसलिए इस बजट में युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा नौकरी के अवसर देने की कोशिश की गई है.
क्या है पीएलआई (PLI)
PLI यानी Production Linked Incentive Scheme, इस स्कीम का उद्येश्य है कि विदेशी कंपनियों को भारत में ज्यादा से ज्यादा वर्कफोर्स मिल सकें. इसके अलावा यह स्कीम के तहत लोकल प्रोडेक्शन में ज्यादा ध्यान दिया जाता है. वहीं देश में ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करना है. 2020 में PLI की शुरूआत की गई थी.
PLI के तहत क्या है नई तीन स्कीम
स्कीम 1) पहली बार काम करने वालों के लिए नियम
जो भी कर्मचारी EPFO के तहत रजिस्टर करेगा, उन्हें 1 महीने की सैलरी दी जाएगी. डीबीटी के अनुसार एक महीने की सैलेरी 15,000 रुपये तय की गई है, यह सैलेरी तीन किस्तों में मिलेगी. इस स्कीम के तहत 2.10 लाख युवाओं को फायदा मिलेगा.
स्कीम 2) मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बढ़ेगा रोजगार
मैन्युफैक्चरिंग में काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहन देने के लिए एम्पलॉयर और एम्पलाई दोनों को इसेंटिव देने की योजना बनाई जा रही है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 30 लाख युवाओं और कुल मिलाकर 50 लाख को फायदा दिया जाएगा.
स्कीम 3) नियोक्ताओ को मिलेगा स्पोर्ट
इस योजना के तहत एम्पलॉयर द्वारा हायर किए गए प्रत्येक एम्पलाई को EPFO के तहत दो साल तक प्रति महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे.
1 करोड़ युवाओं को मिलेगी इंटर्नशिप
बजट 2024 में 1 करोड़ युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत लगभग 500 कंपनी के अंतर्गत 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप मिलेगी. इस इंटर्नशिप में प्रत्येक युवा को हर महीने 5000 रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ ही 6000 रुपये का अतिरिक्त अलाउंस भी दिया जाएगा. वहीं कंपनियों को सीएसआर (CSR) के तहत स्किल करने पर खर्च करना होगा.
कितने युवाओं को मिलेगा फायदा
इन स्कीम के तहत लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा. वहीं कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं के लिए सरकार ने इंटर्नशिप से संबंधित कई मार्ग खोल दिए है. सरकार के इस बजट का मेन फोक्स ज्यादा से ज्यादा रोजगार देना है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान