Budget 2024 for Education Sector: बजट में वित्त मंत्री ने छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना लगातार सातवां बजट पेश करके इतिहास रच दिया है। बजट में स्टूडेंट्स के लिए एक एजुकेशन लोन की सीमा को भी बढ़ाया गया है।

Advertisement

इतना मिल सकेगा मॉडल स्किल लोन

Advertisement

वित्त मंत्री ने बजट में छात्रों के लिए छात्रों को 7.5 लाख का मिडिल लेवल का लोन मिलेगा, छात्रों को 7.5 लाख का मिडिल लेवल का लोन मिलेगा। इससे मॉडल स्किल लोन से 25000 छात्रों को लाभ मिलेगा।

घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए ई-वाउचर हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट के लिए दिए जाएंगे।

Advertisement

इसके अलावा इंटर्नशिप में 6,000 की वन टाइम राशि भी देने का ऐलान दिया है। वहीं, इंटर्नशिप में युवाओं को 5,000 प्रति माह भी दिया जाएगा।

बजट का इतिहास रहा है बेहद खास

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का ये पहला केंद्रीय बजट है। भारत का पहला केंद्रीय बजट साल 1860 में पेश हुआ था, जिसे बजट को स्कॉटिश इकोनॉमिस्ट जेम्स विल्सन ने इसे पेश किया था। स्वतंत्र भारत में पहली बार 26 नवंबर, 1947 में बजट पेश किया गया, जिसे तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शंमुखम ने पेश किया था।

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना लगातार सातवां बजट पेश किया है। बजट में यूथ और स्टूडेंट्स के लिए कई ऐलान किए गए हैं, जिसमें से एक एजुकेशन लोन की सीमा को बढ़ाना भी है। इससे छात्रों को पढ़ाई पूरी करने में मदद भी मिलेगी और देश का विकास भी होगा।