Budget 2024 Purvodaya Scheme for Andhra Pradesh: बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के लिए बड़ी सौगात दी है। इस बजट में वित्त मंत्री ने 'पूर्वोदय स्कीम' की घोषणा की है, जिसके जरिए पूर्वी भारत के विकास के लिए सरकार की योजना है। वित्त मंत्री की तरफ से देश के पूर्वी राज्यों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए पूर्वोदय स्कीम की घोषणा की गई है।

Advertisement

केंद्र सरकार ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे पूर्व के राज्यों के विकास के लिए पूर्वोदय स्कीम की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं कि इसके अंतर्गत क्या-क्या घोषणाएं की गई हैं।

Advertisement

अमरावती का होगा विकास

आंध्र प्रदेश के विकास के लिए भी सरकार ने अपना पिटारा खोलते हुए कई सौगातों की घोषणाएं की है। अमरावती के विकास के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जाएगी. भविष्‍य में और राशि दी जाएगी।

इस कॉरिडोर का किया जाएगा निर्माण

विशाखापत्तनम-चेन्नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर कोप्पार्थी नोड और हैदराबाद-बेंगलुरु कॉरिडोर पर ओर्वाकल नोड में बिजली, पानी, रेलवे और सड़क के लिए फंडिंग की जाएगी। रायलसीमा, प्रकाशम, उत्तरी तटीय आंध्र के लिए फंड मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक विकास के लिए पूंजी निवेश के लिए इस वर्ष अतिरिक्त आवंटन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा पोलावरम सिंचाई परियोजना के वित्तपोषण की भी घोषणा, ताकि इस प्रोजेक्‍ट को जल्‍द से जल्‍द पूरा किया जा सके।

Advertisement

बजट पेश करने के दौरान निर्माला सीतारमण ने कही ये बात

बजट पेश करते हुए निर्माला सीतारमण ने यह भी था कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की राजधानी की जरूरत को समझती है और बहुपक्षीय विकास एजेंसियों के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराएंगी।

बिहार को भी मिली बड़ी सौगात

इसके साथ ही बिहार को एक और सौगात दी गई है। बिहार में न्यू एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज भी बिहार में बनाए जाएंगे और साथ ही यहां 2400 मेगावाट की क्षमता का पावर प्लांट का निर्माण पीरपैंती में 21400 करोड़ की लागत से किया जाएगा। कैपिटल निवेश के लिए भी बिहार को मदद करने की तैयारी की गई है।