Budget 2023 : 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2023-24 को पेश किया। इस बजट में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश करते हुए ट्राइबल मिशन के लिए आने वाले 3 वर्षों में 15 हजार करोड़ रूपये का ऐलान किया है। आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलव्य मॉडल रेजिडेंटल स्कूल को खोलने का ऐलान किया गया है। यह जो 740 एकलव्य मॉडल रेजिडेंटल स्कूल होंगे। इसमें 38,800 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

Advertisement

पीएमपीबीटीजी विकास मिशन

जो मौजूदा फाइनेंशियल ईयर है। इसमें यह 7 प्रतिशत है। जबकि इसको साल 2023-24 तक 6 से 6.8 प्रतिशत विकास का अनुमान जताया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश करते हुए कहा। कि विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक है। इन स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन की शुरूआत की जाएगी। ताकि जो पीबीटीजी बस्तिया है इन बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा सके। आने वाले तीन वर्षों में इन स्कीम्स को लागू करने के लिए 15 हजार करोड़ रु उपलब्ध कराए जाएंगे।

Advertisement
740 ईएमआरएस स्थापित करने का लक्ष्य गया रखा है

वित्त मंत्री ने बजट को पेश करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आने वाले 3 वर्षों में 3.5 लाख आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शुरू करेगी। इन स्कूलों में 38,800 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में सरकार ने एक ईएमआरएस स्थापित करने का फैसला लिया है। जिसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा एसटी आबादी है। आदिवासी लोग कम से कम 20 हजार (वर्ष 2011 को जनगणना के मुताबिक) है। तदनुसार, मंत्रालय ने देश में 740 ईएमआरएस स्थापित करने का लक्ष्य गया रखा है। देश में अब तक कुल 689 ईएमआरएस मंजूर किए जा चुके हैं और इन ईएमआरएस में से 394 काम कर रहे हैं।

Union Budget 2023: इस बार बजट में क्या हैं सरकार की 7 प्राथमिकताएं? Nirmala Sitharaman| GoodReturns
युवा छात्रों के लिए बजट में और क्या है

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 सरकार की तरफ से लॉन्च किया जायेगा, मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेज जो 2014 से स्थापित है। इसमें 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, युवाओं और बच्चों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार होंगी, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को पंचायत और वार्ड लेवल तक खोला जाएगा।