Budget 2023 : केंद्र सरकार की ओर से 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री आम बजट पेश करेगी। इस बजट से सभी को उम्मीदें हैं। इस बजट से रेलवे को भी काफी उम्मीदें है। हाइड्रोजन ट्रेन और वंदे भारत 2.0 तोहफा मिल सकता है। यह उम्मीद की जा रही है। कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 400 से 500 वंदे भारत ट्रेन और 4 हजार नए ऑटो मोबाइल कैरियर कोच, 58 हजार वैगन ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है।
1 फरवरी को वित्त मंत्री जब अपना पिटारा खोलेंगी, तो इससे कई लोगों के चहरे में खुशी आ सकती है, तो फिर कई लोगों को निराशा हाथ लग सकती है। रेलवे बजट साल 2017 से पहले अलग से पेश होता था, लेकिन इसके बाद इसको भी आम बजट के साथ मिला दिया गया। इस बजट से रेलवे को राहत की उम्मीद है ही इसके साथ ही रेल यात्रियों को भी राहत की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है।कि वित्त मंत्री एक बड़ा ऐलान कर सकती है और जो रेल बजट है। इसको बढ़ाया जा सकता है। इस बजट का जो उपयोग है। इस इस्तेमाल निर्माण, गेज चेंज, इलेक्ट्रिफिकेशन, बेस्ट सिग्नलिंग के लिए किया जाएगा। ट्रेनों की गति बढ़ाने पर जोर होगा।
ऐसा माना जा रहा है। कि यह जो बजट होगा। इसमें 400 से 500 नई वंदे भारत ट्रेनों का गिफ्ट मिल सकता है। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या हैं। उससे तेज गति ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाना है। इन ट्रेनों की गति को बढ़ाना है और इसको 180 किमी प्रति घंटे तक पहुंचाना है। वहीं, इन ट्रेन को बनाने में सक्षम हो कि आने वाले वर्षों देश यूरोप, साउथ अमेरिका, ईस्ट एशिया जैसे देशों को निर्यात कर सके।
वहीं, उम्मीद की जा रही है। कि सरकार इस बजट में स्लीपर कोच वाले वंदे भारत ट्रेन का ऐलान कर सकती हैं। यह जो बजट है। इसमें नई रेल पटरियों को बिछाने पर भी फोकस होगा। आने वाले बजट में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए बजट बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। ऐसा उम्मीद की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में रेलवे के लिए 1.9 लाख करोड़ का बजट अलॉट कर सकती है। वहीं, सीनियर सिटीजन को उम्मीद है। कि वित्त मंत्री उन्हें टिकट किराए में छूट दे सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग