Budget 2023 : वित्त मंत्रालय 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट के लिए तैयारियां कर रहा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ प्री-बजट बैठके की हैं। इस बार आम लोग भी बजट के लिए अपना सुझाव दे रहें है। इस बार के बजट में रेलवे के लिए आवंटन होने वाले बजट में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
सीएनबीसी आवाज की खबर के मुताबिक बजट 2023 में रेलवे को करीब 25-30 प्रतिशत तक ज्यादा आवंटन मिल सकता है। खबर के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के बजट में सरकार का ध्यान रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरिय बनाने पर होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को साल 2023-24 का बजट पेश करेंगी। बजट में ही वित्त मंत्री रेलवे के आय व्यय का ब्योरा देगी।
सीएनबीसी के मुताबिक इस साल के बजट में सरकार रोलिंग स्टॉक, इलेक्ट्रिफिकेशन पर खर्च बढ़ाने पर जोर देगी। सरकार विभिन्न रुट के रेवले ट्रैक को डबलिंग और ट्रिपलिंग करने के लिए भी आवंटन बढ़ाएगी। खबर के मुताबिक निर्मला सीतारण इस बार के बजट में 100 से ज्यादा वंदेभारत ट्रेन का ऐलान कर सकती हैं। सरकार स्लिपर वंदे भारत ट्रेन के लिए भी बजट जारी कर सकती है। इन सभी मुद्दो के साथ-साथ सरकार इस बार के बजट में ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम कवच के लिए भी बजट आवंटन कर सकती है।
पुरानी परंपरा के अनुसार 25 फरवरी, 2016 को रेल बजट अंतीम बार अलग से पेश किया गया था। तब देश के रेल मंत्री सुरेश प्रभु थे। साल 2017 से आम बजट में ही रेलवे के लिए आवंटन का प्रावधान सेट कर दिया गया। साल 2015 में नीति आयोग ने अलग से रेल बजट पेश करने को बंद करने की सिफारिश की थी। इसके बाद मोदी सरकार आम बजट में ही रेल बजट को जोड़ दिया। सीएनबीसी की खबर के मुताबिक इस बार आम लोग भी बजट के लिए अपना सुझाव दे रहें है। इस बार के बजट में रेलवे के आवंटन होने वाले बजट में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग