Mahila Samman Bachat Patra : आज बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र का ऐलान किया। ये एक वन-टाइम नई छोटी बचत योजना होगी, जो कि मार्च 2025 तक दो साल की अवधि के लिए होगी। यह एक खास पहल है, जिसके तहत किसी महिला को दो साल की अवधि के लिए दो लाख रुपये तक की डिपॉजिट फैसिलिटी (निवेश) का लाभ मिलेगा। इस योजना में आंशिक निकासी, यानी जरूरत के समय मैच्योरिटी से पहले थोड़ा-बहुत पैसा निकलने की सुविधा, मिलेगी। इस स्कीम में 7.5 फीसदी की निश्चित ब्याज दर का ऐलान किया गया है।
किसान विकास पत्र के समान होगा महिला बचत सम्मान पत्र
महिला बचत सम्मान पत्र असल में किसान विकास पत्र के जैसे ही होगा। इसके जरिए महिलाओं को बचत करने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि छोटी बचत योजनाएं निवेशकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। इन्हें जनता के लिए सुरक्षित और आकर्षक निवेश ऑप्शन माना जाता है। साथ ही सरकार द्वारा इन्हें डेवलपमेंट के लिए रिसॉर्सेज जुटाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये योजनाएँ पूरे देश में लगभग 1.54 लाख पोस्ट ऑफिसों के माध्यम से संचालित की जाती हैं।
7 चीजों पर आधारित है बजट
बजट को वित्त मंत्री ने 7 प्राथमिकताओं पर आधारित बताया, जिनमें हरित विकास (ग्रीन ग्रोथ), युवा शक्ति, समाज में सभी का विकास, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश, पूरी क्षमता को सामने लाना और डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ शामिल हैं।
कैपिटल एक्सपेंडिचर का ऐलान
वित्त मंत्री ने बजट में 10 लाख करोड़ रु के कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स या पूंजीगत व्यय) का भी ऐलान किया। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि कैपेक्स उद्देश्यों के लिए राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त लोन अब बढ़ा कर 1.3 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो 2022-23 के लिए आवंटित की गयी राशि से 30 प्रतिशत अधिक है। 50 वर्षों का राज्यों को ब्याज मुक्त लोन केंद्र के कैपेक्स का हिस्सा होगा। 2023-24 के लिए सरकार का प्रभावी (इफेक्टिव) कैपेक्स 13.7 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके उलट बजट अनुमान के अनुसार, 2022-23 के लिए प्रभावी पूंजीगत व्यय 10.68 लाख करोड़ रुपये था।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति