Budget 2023 : 31 जनवरी 2023 से संसद का बजट का सत्र शुरू हो सकता है। वहीं, ये सत्र 6 अप्रैल 2023 को समाप्त होने की उम्मीद है। इस सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्य सभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। द्रौपदी मुर्मू का पिछले साल अगस्त में राष्ट्रपति के पद में पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संसद के दोनों सदनों का पहला संबोधन होगा।

Advertisement

पेश होगा बजट 1 फरवरी को

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संसद के बजट का जो पहला दिन होगा। इसमें पहले दिन दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे भी रखा जायेगा। इस रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को केन्द्रीय बजट को संसद में पेश करने की उम्मीद है।

Advertisement
बजट सत्र दो भागों में होगा

10 फरवरी तक बजट का पहला भाग चलेगा। इसके बीच एक ब्रेक भी होगा। जिस दौरान जो स्टैंडिंग कमेटियां है। विभिन्न मंत्रालयों के डिमांड ऑफ ग्रांट का निरीक्षण किया जायेगा। इसके बाद बजट का जो दूसरा भाग है। वो 6 मार्च को शुरू होगा, जिसके बाद ये सत्र 6 अप्रैल 2023 तक चलने की उम्मीद है।

Budget 2023 : Income tax में मिल सकती है बड़ी छूट, जानिए क्या है सरकार का प्लान? Good Returns
पीएम धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे

बजट का जो पहला भाग है उसमें दोनों सदनों में राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके बाद जो केंद्रीय बजट है उस पर चर्चा होती है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर उत्तर देंगे। वहीं जो वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण है। वो केंद्रीय बजट और बहस का जवाब देंगी।

ये अनुमान है आरबीआई का जीडीपी ग्रोथ को लेकर

वर्ष 2022-23 के लिए आरबीआई ने रियल जीडीपी ग्रोथ के लिए 6.8 प्रतिशत का अनुमान लगाया है और तीसरी तिमाही के लिए 4.4 प्रतिशत का अनुमान लगाया है और चौथी तिमाही में 4.2 रहने का अनुमान लगाया है। आरबीआई ने वर्ष 2023-24 के लिए अप्रैल-जून तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ 7.1 प्रतिशत का अनुमान लगाया है और इससे अगली जो तिमाही है उसके लिए जीडीपी ग्रोथ के लिए 5.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जो पिछला सत्र था इसमें लोकसभा में कुल 9 बिल पेश किए गए थे। जिसमें सात बिल संसद के जो निचला सदन हैं जिसमें पारित किए गए।