नई दिल्ली, जनवरी 28। सरकार इस बार संसद में पेपरलेस बजट करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को संसद में लगातार चौथा बजट पेश करेंगी। महामारी के चलते सरकार ने इस बार भी बजट से पहले होने वाला हलवा सेरेमनी भी कैंसिल करने का फैसला किया है।
मोबाइल ऐप पर उपलब्ध रहेगा बजट
संसद में जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट भाषण खत्म करेंगी, उसके बाद पूरा बजट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। बजट से जुड़े सभी दस्तावेज इस ऐप के माध्मय से डाउनलोड किए जा सकेंगे। मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, बजट प्रतियों की छपाई कम होती गई है। वहीं पहले पत्रकारों और बाहरी विश्लेषकों को वितरित की जाने वाली प्रतियों में कमी की गई और अब महामारी के चलते लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को दी जाने वाली प्रतियों की संख्या भी घटाई जा रही है।
बजट दस्तावेज में आम तौर पर संसद में किए जाने वाले वित्त मंत्री के भाषण, मुख्य बातें, वार्षिक वित्तीय विवरण, कर प्रस्तावों वाले वित्त विधेयक, वित्तीय विधेयक में प्रावधानों की व्याख्या करने वाला ज्ञापन और वृहत आर्थिक रूपरेखा ब्योरा शामिल होते हैं। इनमें मध्यम अवधि की राजकोषीय नीति सह राजकोषीय नीति रणनीति बयान, योजनाओं के लिए परिणाम रूपरेखा, सीमा शुल्क अधिसूचना, पिछली बजट घोषणाओं का कार्यान्वयन, प्राप्ति बजट, व्यय बजट और बजट अनुमानों का विवरण भी शामिल होता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2022 को अपना लगातार चौथा बजट पेश करने वाली हैं। कोरोना काल में दूसरी बार है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। पिछली बार की तरह इस बार भी बजट पेपरलेस फॉर्म में होगा। हालांकि, इस बार पारंपरिक हलवा सेरेमनी का कार्यक्रम नहीं हुआ है।
कहां से डाउनलोड किया जा सकता है बजट ऐप
ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) से डाउनलोड किया जा सकता है। आम जनता के लिए बजट दस्तावेज केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) पर डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान