नयी दिल्ली। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए यूनियन बजट पेश किया। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने को लेकर खास ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने के लिए मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस जरूरी है। ग्लोबल सप्लाई चेन में शामिल करना हमारा लक्ष्य है जिससे हम ग्लोबल चैंपियन बन सकें। सरकार ने इसके लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए का ऐलान किया था। कपड़ा क्षेत्र के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव स्कीम का ऐलान किया गया है।
आत्मनिर्भर भारत राहत पैकेज से सुधार
आत्मनिर्भर भारत राहत पैकेज से सुधार होंगे। इस पैकेज से इकोनॉमी को काफी फायदा। कोरोना काल में 5 मिनी बजट पेश किए। सरकार ने मई 2020 में आत्मनिर्भर भारत पैकेज पेश किया था। 40 करोड़ महिलाओं को मदद दी गयी। वित्त मंत्री ने कहा कि अगर हम लॉकडाउन नहीं लगाते तो हालात बिगड़ते। वित्त मंत्री ने कहा कि 2021 में कई कदम उठाए जाएंगे। अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। बजट 6 पिलर पर आधारित होगा। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करने का है। बजट में पीएम आत्मनिर्भर भारत स्वस्थ भारत योजना शुरू की गयी। इस योजना के लिए 64180 करोड़ रु का ऐलान किया गया। बजट में स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए राशि बढ़ाई गयी।
नयी वाहन नीति का ऐलान
वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने संसद में बजट भाषण शुरू कर दिया है। बता दें कि इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री ने कहा है कि एक नयी वाहन पॉलिसी लायी जाएगी। पुराने वाहनों के लिए स्क्रैप पॉलिसी लाई जाएगी। नयी पॉलिसी के बारे में डिटेल बाद में परिवहन मंत्रालाय जारी करेगा। बता दें कि ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग