नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने संसद में बजट भाषण शुरू कर दिया है। बता दें कि इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री ने कहा है कि एक नयी वाहन पॉलिसी लायी जाएगी। पुराने वाहनों के लिए स्क्रैप पॉलिसी लाई जाएगी। 20 साल के पुराने निजी वाहनों और 15 साल पुराने कमर्शियल वाहनों के लिए वाहन स्क्रैपेज पॉलिसी की घोषणा की गई। नयी पॉलिसी के बारे में डिटेल बाद में परिवहन मंत्रालाय जारी करेगा। स्वैच्छिक वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी की घोषणा जल्द ही अलग से की जाएगी। बता दें कि ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट मुश्किल समय में तैयार किया गया। वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत राहत पैकेज का जिक्र किया। वित्त मंत्री के अनुसार लॉकडाउन के दौरान पीएम गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की गयी। पीएम गरीब कल्याण योजना से 12 करोड़ लोगों को मदद मिली। कुल आत्मनिर्भर भारत राहत पैकेज 27.1 लाख करोड़ रु का रहा, जो जीडीपी के 13 फीसदी के बराबर है। मुफ्त अनाज और रसोई की व्यवस्था की गयी। 8 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस दी गयी। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया।
आत्मनिर्भर भारत राहत पैकेज से सुधार
आत्मनिर्भर भारत राहत पैकेज से सुधार होंगे। इस पैकेज से इकोनॉमी को काफी फायदा। कोरोना काल में 5 मिनी बजट पेश किए। सरकार ने मई 2020 में आत्मनिर्भर भारत पैकेज पेश किया था। 40 करोड़ महिलाओं को मदद दी गयी। वित्त मंत्री ने कहा कि अगर हम लॉकडाउन नहीं लगाते तो हालात बिगड़ते। वित्त मंत्री ने कहा कि 2021 में कई कदम उठाए जाएंगे। अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। बजट 6 पिलर पर आधारित होगा। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करने का है। बजट में पीएम आत्मनिर्भर भारत स्वस्थ भारत योजना शुरू की गयी। इस योजना के लिए 64180 करोड़ रु का ऐलान किया गया। बजट में स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए राशि बढ़ाई गयी।
बजट से काफी उम्मीदें
इस बार के बजट से काफी उम्मीदें की लगाई गई थीं। कोरोना से अर्थव्यवस्था को लगे झटके से उबरने में बजट की भूमिका को अहम माना जा रहा था। हालांकि सरकार पहले ही आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कई बड़ी घोषणाएं कर चुकी है। बजट का फोकस ग्रोथ को पटरी पर लाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने कहा था कि इस बार का बजट ऐसा होगा, जैसा पहले कभी नहीं पेश किया गया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग