नयी दिल्ली। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाने वाला है। 1 फरवरी से पहले कई अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बजट में किसे क्या मिल सकता है। बता दें कि बजट में किसानों के लिए खास घोषणा किए जाने की संभावना है। किसानों से जुड़ी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली राशि में इजाफा किया जा सकता है। अभी इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को साल में 6000 रु मिलते हैं, जो 2-2 हजार रु की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। संभावना है कि ये राशि बढ़ाई जाएगी।
इस समय पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 2-2 हजार रु तक तीन किस्तों हर साल 6 हजार रु मिलते हैं। मगर संभावना है कि इस राशि को बढ़ाया जा सकता है। जी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार किसानों की तरफ से सरकार से मांग की गई है कि इतनी राशि खेती के लिए कम है। इसमें इजाफा कि जाना चाहिए। देखा जाए तो किसानों को हर महीना सिर्फ 500 रु मिलते हैं, जो बेहद कम हैं।
बता दें कि धान की फसल यदि 1 बीघे में हो तो 3 से 3.5 हजार रु खर्च करने होते हैं। वहीं गेहूं की फसल पर ये खर्च करीब 2 से 2.5 हजार रु रहता है। इससे अधिक जमीन जिन किसानों के पास है उनके लिए 6000 रु काफी कम होते हैं। इसीलिए किसान सरकार से खर्च पूरा करने के लिए पीएम किसान के तहत सहायता राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
पीएम किसान योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को की गई थी। सरकार ने पात्र किसानों को हर साल 6-6 हजार रु देने का ऐलान किया था। ये पैसा केंद्र सरकार की तरफ से सीधा किसानों के खाते में भेजा जाता है। मगर इस योजना का फायदा सभी किसानों को नहीं मिलता। जैसे इनकम टैक्स भरने वाले किसान इस योजना का फायदा नहीं ले सकते। पीएम किसान की किस्तें अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में आती है।
पीएम किसान की सातवीं किस्त का पैसा दिसंबर में किसानों को दिया जा चुका। मगर लाखों किसान ऐसे भी हैं जिन्हें पैसा नहीं मिला। बहुत से किसानों को पात्र न होने की वजह से योजना से ही बाहर कर दिया गया है। पर लाखों किसान ऐसे भी रहे जिन्हें 'कम्प्यूटर' में हुई गड़बड़ी के चलते पैसा नहीं मिला। ऐसे मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया है। कम्प्यूटर में डेटा फीडिंग में गड़बड़ के कारण लाखों किसानों को पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त का पैसा नहीं मिल सका।
एक रिपोर्ट के अनुसार यूपी के इन किसानों को अब 31 मार्च तक सातवीं किस्त का पैसा मिलेगा। पीएम मोदी ने 25 दिसंबर 2020 को किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त का पैसा भेजा था। पीएम किसान के तहत करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये भेजे गए। सात किस्तों का मतलब है किसानों को 14000 रु मिल चुके हैं।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति