नयी दिल्ली।बजट 2020 में देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 100 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद के सामने बजट पेश करते हुए कहा कि हम इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इन्फ्रा को लेकर वित्त मंत्री ने कुछ बड़ी परियोजनाओं का ऐलान किया जिनमें 1.03 लाख करोड़ रुपये की नेशनल इन्फ्रा पाइपलाइन योजना के तहत 6500 नये प्रोजेक्ट्स, जिसमें हाउसिंग, स्वच्छ पेय जल, स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा, सिंचाई और रसद शामिल हैं। वित्त मंत्री ने हाईवे और रेलवे के लिए भी योजना का ऐलान किया। बता दें कि ट्रांसपोर्ट इन्फ्रा के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जानकारों का मानना है कि लार्सन एंड टुब्रो, केएनआर कंस्ट्रक्शंस और आईआरबी इंफ्रा जैसी इन्फ्रा कंपनियों को फायदा मिलेगा।
Advertisement
दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट
यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। पिछले साल लोकसभा चुनावों के चलते वर्तमान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। इसके बाद जुलाई में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9 महीनों का बजट पेश किया था। इस लिहाज से यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। पिछले साल आये अंतरिम बजट से पहले केन्द्र सरकार के सामने 8 राज्यों और लोकसभा के चुनाव थे। इसलिए उम्मीद थी कि सरकार बजट को लोगों के लिए आकर्षक बनायेगी। मगर जानकारों ने माना था कि बजट मध्य वर्ग को बहुत अधिक नहीं प्रभावित कर सका।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान