नयी दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएन जल्द ही 4जी नेटवर्क का कर्मशियल संचालन शुरू करने के लिए वैश्विक कंपनियों से बोलियाँ मांगेगी। बीएसएनएल जिन कंपनियों की बोलियाँ आमंत्रित करेगी उनमें हुआवेई, एरिक्सन, नोकिया और जेडटीई शामिल हैं। बीएसएनएल इन कंपनियों से 4जी नेटवर्क शुरू करने के लिए उपकरण खरीदेगी। बीएसएनएल के 6 महीनों में 4जी सेवाएँ शुरू करने की संभावना है। बीएसएनएल अगले 2 सालों में उपकरणों की खरीद पर 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। बीएसएनएल को हाल ही में सरकार से 74,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज मिला है।
50,000 नयी 4जी साइट करेगी स्थापित
बीएसएनएल की योजना 50,000 नयी 4जी साइट स्थापित करने की है। कंपनी इन साइटों की स्थापना 70,000 जगहों पर करेगी। बीएसएनएल डेटा नेटवर्क 2020 के पहले 6 महीनों में शुरू कर सकती है। बता दें कि इससे पहले 2017 में बीएसएनएल ने फिनलैंड की नोकिया और चीन के जेडटीई को नेटवर्क विस्तार कॉन्ट्रैक्ट सौंपे थे, जिनमें ये दोनों कंपनियाँ 40,000 बेस ट्रांसीवर स्टेशन स्थापित करने के लिए मुख्य बोलीकर्ता रही थीं।
सरकार दे रही है बीएसएनएल को सहारा
बीएसएनएल को दोबारा मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाये हैं। इनमें एमटीएनएल के साथ विलय, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के जरिये कर्मचारियों पर आने वाली लागत कम करना, 4जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम का प्रशासनिक आवंटन, सोवरेन गारंटी बॉन्डों के जरिये डेब्ट रीस्ट्रक्चरिंग और संपत्तियों की बिकवाली के जरिये पूँजी जुटाना शामिल है। इस तरह के बहुत सारे फैसले कंपनी की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए लिया गया है।
यह भी पढ़ें - पहले से ज्यादा लोग कर रहे हैं बीएसएनएल को पसंद, दूरसंचार मंत्री ने दी जानकारी
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान