नयी दिल्ली। अगर आप महंगे रिचार्ज से परेशान हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। दरअसल एक टेलीकॉम कंपनी ने प्रीपेड, पोस्टपेड, लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आ रही है, जिसके तहत चुनिंदा ग्राहकों को किसी भी तरह के रिचार्ज पर सीधे 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। आइए जानते हैं डिस्काउंट की पूरी डिटेल।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एक बार फिर अपने प्रीपेड, पोस्टपेड, लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आने वाली है। keralatelecom की रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल एक स्पेशल स्कीम लेकर आएगी, जिसमें कंपनी के प्रीपेड, पोस्टपेड, लैंडलाइन और यहां तक कि ब्रॉडबैंड ग्राहकों को भी 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मगर ये स्कीम सरकारी कर्मचारियों के लिए होगी।
बीएसएनएल बहुत जल्द स्पेशल स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और फाइबर प्लान में भी डिस्काउंट देगी। बीसएनएल के अनुसार इस ऑफर का फायदा मौजूदा सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ रिटायर अधिकारी और कर्मचारियों को भी मिलेगा। ये ऑफर 1 फरवरी 2021 से शुरू होने जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें बीएसएनएल अभी भी सरकारी कर्मचारियों को डिस्काउंट देती है। मगर फिलहाल ये डिस्काउंट 5 फीसदी है। इस महीने की शुरुआत में बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया थी। बीएसएनएल ने 398 रुपये का डेटा वाउचर प्लान पेश किया था, जिसमें अनलिमिटेड डेटा के साथ लोकल और नेशनल दोनों अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। आपको लोकल और नेशनल रोमिंग पर प्रति दिन 100 मुफ्त एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। हालांकि 398 रु वाला प्लान केवल चेन्नई और हरियाणा जैसे चुनिंदा सर्किलों में उपलब्ध है।
बीएसएनएल ने 365 रु वाला एक और प्लान पेश किया था। ये प्लान आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, चेन्नई, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट के ग्राहकों के लिए है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। मगर ये बेनेफिट पहले 60 दिनों के लिए ही रहते हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा उपलब्ध है।
बीएसएनएल फेयर यूसेज पॉलिसी (एफयूपी) हटाने की तैयारी कर रही है। इससे बीएसएनएल भी सभी प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट दे सकेगी। अभी बीएसएनएल प्रतिदिन अधिकतम 250 मिनट कॉलिंग बेनेफिट देती है। एफयूपी चार्ज हटने से ये लिमिट खत्म हो जाएगी और कंपनी के प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहक सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। बीएसएनएल जल्द ही अनलिमिटेड प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स पर एफयूपी लिमिट हटा देगी। ट्राई ने हाल ही में मोबाइल चार्ज के लिए इंटरकनेक्शन यूसेज चार्जेज (आईयूसी) को समाप्त कर दिया। अभी बीएसएनएल के अनलिमिटेड प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में प्रतिदिन 250 मिनट कॉल की एफयूपी लिमिट होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग