नई द‍िल्‍ली: बीएसएनएल के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीएसएनएल ने जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कई प्रीपेड प्लांस बाजार में उतारे हैं। इसके साथ ही पुराने डाटा पैक्स भी अपडेट किए हैं। इसकी वजह कंपनी के अट्रैक्टिव प्लान्स हैं। बीएसएनएल अपने सब्सक्राइबर्स को कई ऐसे प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिनमें इतनी ही कीमत के दूसरी कंपनियों के प्लान्स के मुकाबले ज्यादा फायदे मिलते हैं। इन्हीं में से बीएसएनएल का एक प्रीपेड प्लान ऐसा है, जिसमें न डेटा लिमिट है और न ही स्पीड लिमिट।

Advertisement

जानें बीएसएनएल के 1098 रु के प्‍लान की ड‍िटेल्‍स

जी हां बता दें कि अनलिमिटेड डेटा वाला बीएसएनएल का यह प्लान 1098 रुपये का है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को बिना स्पीड कम हुए अनलिमिटेड डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी है। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने पर आप फ्री में बीएसएनएल पीआरबीटी का भी मजा ले सकते हैं। 1098 रुपये के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। हालांकि, कुछ चुनिंदा सर्किल में इस प्लान के साथ 375 जीबी डेटा की लिमिट है।

Advertisement

कई और अट्रैक्टिव प्रीपेड प्लान्स

वहीं 1098 रुपये वाले प्लान के अलावा कंपनी के पास कई और अट्रैक्टिव प्रीपेड प्लान्स हैं, जो ग्राहकों को लुभाते हैं। इनमें एक 998 रुपये का प्लान है, जिसमें आपको 210 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। यह सिर्फ डेटा प्लान है। इसमें आपको प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलेगा, यानी पूरी वैलिडिटी तक कंपनी 420 जीबी डेटा देती है। इसके अलावा केरल सर्किल में कंपनी ने 997 रुपये का एक अट्रैक्टिव प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान से रिचार्ज करने पर ग्राहकों को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा, 250 वॉइस कॉल मिनट और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।

Advertisement

बीएसएनएल के टैरिफ भी 1 दिसंबर से होंगे महंगे

एयरटेल, ज‍ियो, वोडाफोन की घोषणा के बाद बीएसएनएल ने भी अपने टैरिफ महंगे करने की घोषणा कर दी है। सबसे पहले वोडोफोन-आइडिया ने 1 दिसंबर ने अपने टैरिफ के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद एयरटेल और रिलायंस जियो ने टैरिफ महंगे करने का ऐलान किया। इन सभी कंपनियों के बाद बीएसएनएल ने भी ऐसी घोषणा कर दी है।

Advertisement