नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने फ्री में सिम देने की स्कीम शुरू की है। अभी तक बीएसएनएल सिम कार्ड का 20 रुपये लेता था। लेकिन इस ऑफर के तहत 28 नवंबर तक फ्री में बीएसएनएल का सिम पाने का मौका है। वहीं इस फ्री सिम पाने के बाद आपको बीएसएनएल के इस सिम को किसी भी ऐसे रिचार्ज प्लान से चाज कराना होगा, जिसकी कीमत कम से कम 100 रुपये हो। बीएसएनएल के इस ऑफर का फायदा पूरे देश में उठाया जा सकता है।
वहीं फेस्टिवल सीजन में बीएसएनएल ने कई सारे ऑफर्स भी दिए हैं। बीएसएनएल ने 1999 रुपये के साथ ही 699 रुपये, 247 रुपये और 147 रुपये के प्रीपेड वाउचर्स और स्पेशल टैरिफ वाउचर्स की वैलिडिटी बढ़ाने के अलावा अन्य सुविधाएं भी दी हैं। यह ऑफर 30 नवंबर तक बीएसएनएल के प्रीपेड और टैरिफ रिचार्ज प्लान पर उठाया जा सकता है।
ग्राहक अगर 30 नवंबर 2020 तक बीएसएनएल का 1,999 रुपये का प्रीपेड प्लान लेते हैं तो उन्हें 365 दिन की जगह 425 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्रकार करीब 2 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ ही 3 जीबी इंटरनेट डाटा रोज दिया जाता है।
बीएसएनएल ने 30 नवंबर 2020 तक 699 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पर 160 दिन की जगह पर 180 दिन की वैलिडिटी देने का फैसला किया है। वहीं इसके साथ आपको रोज 0.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस और 60 दिन के लिए फ्री बीएसएनएल ट्यून्स का लाभ भी मिलेगा।
वहीं 247 रुपये के रिचार्ज पर बीएसएनएल ने 30 दिन की जगह 40 दिन की वैलिडिटी देने का फैसला किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ ही इंटरनेट के रोज 3जीबी डाटा दिया जाता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस और 1 महीने के लिए एरोस नाउ का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा।
बीएसएनएल ने 147 रुपये का रिचार्ज पर 30 की जगह 35 दिन की वैलिडिटी देने का ऐलान किया है। इस प्लान में 10 जीबी डाटा और 30 दिन के लिए बीएसएनएल ट्यून्स की सुविधा फ्री दी जा रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान