BSNL : सरकारी टेलीकॉम कम्पनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने कस्टमर्स के लिए एक बेहद ही शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी का यह ऑफर अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन वाले कस्टमर्स के लिए है। कम्पनी इस ऑफर के जरिए कस्टमर्स को फाइबर इंटरनेट सर्विस की ओर आकर्षित करना चाहती हैं। बता दें कि जो भारत फाइबर है। इसने इंस्टालेशन का चार्ज माफ कर दिया है। दोनों ही ग्राहक जो चाहे डीएसएल या कॉपर कनेक्शन और फाइबर इंटरनेट है। इनके लिए इंस्टॉलेशन चार्ज फ्री कर दिया गया है। कंपनी हाई स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले ऐसे कई सारे प्लान को उपलब्ध कराता है। इन प्लांस की एक बेहद खास बात ये है। कि इन प्लान को गांव में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, तो फिर चलिए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

इस ऑफर का फायदा 31 मार्च तक लिया जा सकता है

अगर यूजर इस ऑफर का लाभ लेना चाहते है, तो फिर इसका फायदा 31 मार्च, 2023 तक उठा सकते है। कॉपर के कनेक्शन के लिए 250 रूपये का पेमेंट करना होता है और अगर फाइबर कनेक्शन करना है, तो फिर इसके लिए 500 रूपये के भुगतान करना होता है। फिलहाल यह जो चार्ज है। 31 मार्च, 2023 तक ग्राहकों के लिए लागू नहीं होंगे।

Advertisement
यह सुविधा सभी सर्किल में मिलेगी

अपने कस्टमर्स के लिए बीएसएनएल ने सभी सर्किलों में इंस्टालेशन चार्ज को फ्री कर दिया है। अगर आप बीएसएनएल के सस्ते प्लान को लेने जा रहे है, तो फिर आपको इसके लिए इसके ऊपर कोई इंस्टालेशन चार्ज का भुगतान नहीं करना होगा।

5G Launch in India| अब पुराने smartphone का क्या होगा? | All you need to know about 5G| Good Returns
फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान बीएसएनएल का सबसे सस्ता

कंपनी का सबसे सस्ता फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान 329 रुपये है। अगर 329 रूपये का ब्रॉडबैंड प्लान लेते है, तो फिर इसमें ग्राहकों को 1000 जीबी डेटा एक्सेस मिलता है, जिसकी स्पीड 20 एमबीपीएस है। 1 हजार जीबी डेटा जब खत्म होता है। इसके बाद 4एमबीपीएस की स्पीड हो जाती है। इतना ही नहीं लोकल व एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी शामिल है। टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में और भी कई सारे फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान है। जिसमें ग्राहकों को बेहद ही शानदार बेनिफिट्स मिल रहे है।