नयी दिल्ली। हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराना जेब पर बोझ की तरह होता है। बेहतर है कि आप पूरे साल वाला प्लान ले लें ताकि एक बार रिचार्ज कराने पर आपका मोबाइल पूरे 365 दिन चलता रहे। मगर साल भर के प्लान काफी महंगे हैं। पर एक कंपनी ऐसी भी है जो सिर्फ 365 रु में साल भर का प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। आप केवल 365 रु में साल भर का रिचार्ज करा सकते हैं। आइए जानते हैं प्लान की डिटेल।

Advertisement

बीएसएनएल का 365 रु वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने कुछ चुनिंदा राज्यों के लिए 365 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज पेश किया है। इस नए प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल (प्रतिदिन 250 मिनट), रोजाना 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। हालांकि इस प्लान में एक नुकसान भी है। असल में ये फ्री सेवाएं केवल प्लान के शुरुआती 60 दिनों के लिए ही वैध रहेंगी। 60 दिनों की मुफ्त अवधि पूरी होने के बाद वॉयस और डेटा वाउचर की जरूरत पड़ेगी।

कहां-कहां उपलब्ध है ये प्लान

वर्तमान में ये रिचार्ज प्लान केवल केरल वेबसाइट पर लाइव है। लेकिन बहुत जल्द यह आंध्र प्रदेश, असम, बिहार-झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, कोलकाता-पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व सहित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु-चेन्नई, यूपी-पूर्व और यूपी-पश्चिम में उपलब्ध होने वाला है।

कॉलिंग के 250 मिनट बाद क्या होगा

एक बार आपकी मुफ्त वॉयस कॉलिंग लिमिट (प्रति दिन 250 मिनट) पूरी हो जाएगी तो आपसे बेस प्लान टैरिफ के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। इसी तरह 2 जीबी डेटा की डेली लिमिट पूरी हो जाने के बाद डेटा की गति घट कर 80 केबीपीएस रह जाएगी। आपको प्लान में रोज 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। साथ ही मुफ्त Personalised Ring Back Tone (PRBT) बेनेफिट भी मिलेगा।

बीएसएनएल का 2399 रु वाला प्लान

बीएसएनएल का 365 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बढ़िया है, लेकिन 60 दिन वाली लिमिट इसे कई लोगों के लिए अप्रभावी बनी सकती है। बाकी छत्तीसगढ़ के लिए बीएसएनएल ने 2,399 रुपये का एक खास प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को 100 एसएमएस के साथ प्रतिदिन 250 मिनट तक वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। हालांकि इस प्लान में कोई डेटा नहीं मिलता है। यह योजना उन लोगों के लिए बेहतर है, जिन्हें अपने फोन पर डेटा का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। या फिर वे कॉलिंग बेनेफिट चाहते हैं।

वीआई और एयरटेल के साल भर वाले सस्ते प्लान

वीआई 365 दिनों की वैलिडिटी वाला 1,499 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 24 जीबी डेटा, अनलिमिटेड टॉकटाइम और कुल 3600 एसएमएस मिलेंगे। वहीं एयरटेल अपने 1498 रु वाले 365 दिनों के ही प्लान में बिल्कुल यही बेनेफिट देती है।

जियो का सस्ता 365 दिन वाला प्लान

बात देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की करें तो ये 1,299 रुपये वाले प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी देती है। यह प्लान 24 जीबी डेटा, जियो से जियो नेटवर्क पर असीमित कॉल और कुल 3600 फ्री एसएमएस के साथ आता है। वहीं जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए इस प्लान में कुल 12000 मिनट मिलते हैं।