नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने ग्राहकों के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर शानदार ऑफर ला रही है। 71वें गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने एक प्लान की वैधता 71 दिनों तक बढ़ा दी है। जी हां कंपनी इस दिन अपने 1,999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को 71 दिन तक बढ़ा रही है। बीएसएनएल का यह ऑफर 26 जनवरी से चालू हो जाएगा जो कि 15 फरवरी तक रहेगी यानी इस दौरान रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 71 दिनों की अतिरिक्त वैलिडीटी मिलेगी। आइए अब आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि पहले इस प्लान के साथ कितने दिनों की वैलिडिटी मिलती थी और अब कितने दिनों की वैधता मिलेगी। ESIC : नवंबर में 14.33 लाख नई नौकरियां मिलीं ये भी पढ़ें
पहले इस प्लान की वैधता 365 दिन की है। लेकिन 71 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इस प्लान की वैधता को 71 दिन बढ़ा दिया गाय है। अब इसकी वैधता 436 दिन हो गई है। बीएसएनएल का यह प्लान उनलोगों के लिए है जो लंबी अवधि के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और मैसेज चाहते हैं। वैधता बढ़ाने के अलावा कंपनी इस प्लान के साथ कोई अन्य अतिरिक्त सुविधा नहीं दे रही है। इस प्लान में यूजर्स को 250 मिनट प्रतिदिन वॉयस कॉलिंग के लिए दिए जा रहे हैं। साथ ही 3 जीबी डाटा प्रतिदिन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा पूरी वैधता के लिए बीएसएनएल टीवी सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। यह ऑफर 26 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक उपलब्ध है। यह नए व पुराने दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
बीते साल दिसंब महीने में कई कंपनियों ने अपनी प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी थीं, जबकि बीएसएनएल ने अपने प्लान की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। बीएसएनएल के इस प्लान में पहले 365 दिन के लिए डेली 3GB डाटा के हिसाब से कुल 1095GB डाटा मिलता था। क्योंकि अब कंपनी ने 71 दिन की वैलिडिटी बढ़ा दी है। ऐसे में 71 दिन के लिए 213GB डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा। यानी अब इस प्लान में कुलमिलाकर 1,308GB डाटा मिलेगा।
जियो के लंबी वैधता वाले प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 2,020 रुपये है। इसकी वैधता 365 दिन की है। इसमें 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 547.5 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा 100 एसएमएस प्रतिदिन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग समेत नॉन-जियो कॉलिंग के लिए 12,000 मिनट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
याद करा दें कि हाल ही में बीएसएनएल ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी में बड़ा बदलाव किया था। 153 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान, 75 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान और 74 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को कम किया गया था। 74 रुपये और 75 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को 180 दिनों से घटाकर अब 90 दिन कर दी गई है। 153 रुपये वाले इस प्लान की वैधता को घटाकर अब 90 दिन कर दिया गया है। इस प्लान के साथ हर दिन पहले 1.5 जीबी डेटा दिया जाता था लेकिन अब इस प्लान के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा मिलेगा।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति