BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL लंबे समय से अपनी कम कीमत वाली सर्विस और बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। जियो, एयरटेल और वीआई जैसी निजी कंपनियों के बीच भी BSNL ने अपने किफायती प्लान के कारण एक अलग पहचान बनाई है।

Advertisement

इसी वजह से हाल ही में बड़ी संख्या में यूजर्स ने अपना नंबर BSNL में पोर्ट भी कराया। लेकिन अब कंपनी ने ऐसा कदम उठाया है जिससे यूजर्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। BSNL ने अपने कई प्रीपेड प्लान बिना कीमत बदले ही महंगे कर दिए हैं, क्योंकि उनकी वैलिडिटी कम कर दी गई है।

Advertisement

बिना दाम बढ़ाए प्लान क्यों हुए महंगे?

कीमत वही है, पर वैलिडिटी कम होने के कारण अब यूजर्स को पहले के मुकाबले जल्दी-जल्दी रिचार्ज कराना पड़ेगा। यानी हर महीने का खर्च अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ जाएगा। BSNL ने अपने कई लोकप्रिय प्लान की वैलिडिटी घटाई है जिनका इस्तेमाल लाखों लोग करते हैं।

कौन-कौन से BSNL प्लान की वैलिडिटी घटी?

99 रुपए वाला प्लान

Advertisement

पहले वैलिडिटी: 15 दिन

अब वैलिडिटी: 14 दिन

बेनिफिट: अनलिमिटेड कॉलिंग + 50GB डेटा

107 रुपए वाला प्लान

पहले वैलिडिटी: 28 दिन

अब वैलिडिटी: 22 दिन

बेनिफिट: 200 मिनट कॉलिंग + 3GB डेटा

197 रुपए वाला प्लान

पहले वैलिडिटी: 48 दिन

अब वैलिडिटी: 42 दिन

बेनिफिट: 300 मिनट कॉलिंग + 4GB डेटा

153 रुपए वाला प्लान

पहले वैलिडिटी: 25 दिन

अब वैलिडिटी: 24 दिन

Advertisement

बेनिफिट: अनलिमिटेड कॉलिंग + रोज 1GB डेटा

147 रुपए वाला प्लान

पहले वैलिडिटी: 25 दिन

अब वैलिडिटी: 24 दिन

बेनिफिट: अनलिमिटेड कॉलिंग + 5GB डेटा

439 रुपए वाला प्लान

पहले वैलिडिटी: 90 दिन

अब वैलिडिटी: 80 दिन

बेनिफिट: अनलिमिटेड कॉलिंग + 300 SMS

879 रुपए वाला प्लान

पहले वैलिडिटी: 180 दिन

अब वैलिडिटी: 165 दिन

बेनिफिट: अनलिमिटेड कॉलिंग + 24GB डेटा

Advertisement

यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?

वैलिडिटी कम होने का सीधा असर यूजर्स की जेब पर पड़ेगा। पहले जहां लोग लंबी वैलिडिटी वाले प्लान लेकर महीनों तक आराम से चल जाते थे, अब उन्हें उसी प्लान को जल्दी रिचार्ज करना पड़ेगा। इससे कुल खर्च बढ़ जाना तय है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक प्लान की कीमत बढ़ाने का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन वैलिडिटी कम करके अप्रत्यक्ष रूप से खर्च बढ़ा दिया गया है।