नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। बीएसएनएल ने 398 रुपये वाले नए प्रीपेड वाउचर का ऐलान किया है। इस प्रीपेड पैक में कंपनी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेटा बेनिफिट ऑफर करती है। यहां अनलिमिटेड कॉल से मतलब बिना फेयर यूजेस पॉलिसी (एफयूपी) के वॉइस कॉलिंग मिनट्स से है। यानी बीएसएनएल यूजर्स अब बिना किसी एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड डाउनलोड/अपलोड और वॉइस कॉल कर पाएंगे।
बता दें कि केरल टेलीकॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 398 रुपये वाले प्रीपेड वाउचर में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और वॉइस कॉलिंग मिनट्स मिलेंगे। इस पैक की वैलिडिटी 30 दिन है। इसकी खास बात है कि यूजर्स इन 30 दिनों के दौरान एफयूपी लिमिट की चिंता किए बगैर अनलिमिटेड डाउनलोड्स और अपलोड्स कर सकते हैं। वॉइस कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के अलावा यूजर्स हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री भेज सकते हैं। रोमिंग और दिल्ली व मुंबई के एमटीएनएल नेटवर्क पर भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स मिलेंगे।
गौर करने वाली बात है कि बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में प्रीमियम नंबर्स, इंटरनैशनल नंबर्स, IN नंबर्स पर आउटगोइंड कॉल या एसएमएस के लिए स्टैंडर्ड चार्ज देना होगा। 398 रुपये वाले वाउचर का फायदा बीएसएनएल यूजर्स 10 जनवरी, 2021 से ले पाएंगे। यह प्लान देश के सभी टेलिकॉम सर्किल में रिचार्ज के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि कोई भी दूसरी टेलिकॉम कंपनी किसी भी प्लान में ट्रूली अनलिमिटेड डेटा ऑफर नहीं करती है। लेकिन बीएसएनएल अभी 3जी से 4जी पर शिफ्ट हो रही है जबकि दूसरी टेलिकॉम कंपनिया 4जी सर्विसेज ऑफर करती हैं। यानी बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और वॉइस कॉलिंग तो मिलेगी लेकिन लो स्पीड पर।
बीएसएनएल ने 1999 और 2399 रुपये के अपने लॉन्ग टर्म प्लान में बदलाव किया है। बीएसएनएल ने गणतंत्र दिवस और पोंगल त्योहार के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए 1999 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। कंपनी ने 1999 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को 21 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। लेकिन बीएसएनएल 2399 वाले प्लान की वैलिडिटी घटा रहा है। बता दें कि बीएसएनएल 1999 रुपये के प्रीपेड वाउचर पर 365 दिन की वैलिडिटी देता है। लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान के साथ 21 दिन वैधता को और जोड़ दिया है। जिसके बाद इस प्लान की वैलिडिटी 386 दिन की हो गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट