नई दिल्ली: अगर आप बीएसएनएल यूजर्स है तो आपके लिए खुशखबरी है। बीएसएनएल ने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने यूजर्स के 99 रुपये प्रतिमाह में गूगल नेस्ट मिनी और हर महीने 199 रुपये में गूगल नेस्ट हब डिवाइस दे रही है। यह ईएमआई 13 महीने तक चलेगी। बता दें कि कंपनी के इस ऑफर का लाभ वे यूजर उठा सकते हैं, जिन्होंने ब्रॉडबैंड डीएसएल या भारत फाइबर सर्विस के ऐनुअल पेमेंट ऑप्शन का चुना है।
बीएसएनएल का शानदार ऑफर 90 दिनों के लिए
ऑफर के तहत गूगल नेस्ट मिनी की कीमत 3,999 रुपये से घटकर 1,287 रुपये (99x13) हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ 8,999 रुपये की कीमत में आने वाले नेस्ट हब को आप (199x13) यानी कि 2,587 रुपये में खरीद सकते हैं। 23 मई से शुरू हुआ यह प्रमोशनल ऑफर 90 दिनों तक वैलिड रहेगा।
बता दें कि इस ऑफर का लाभ उन्हीं यूजर्स को मिल रहा है जो ब्रॉडबैंड प्लान का ऐनुअल पेमेंट करेंगे। ऑफर प्राइस में गूगल नेस्ट मिनी को खरीदने के लिए यूजर्स को कम से कम 799 रुपये के मंथली रेंटल वाले प्लान को सब्सक्राइब कराना जरूरी है। वहीं, गूगल नेस्ट हब को प्रमोशनल ऑफर में खरीदने के लिए यूजर्स को अपने प्लान का ऐनुअल पेमेंट करना होगा। गूगल नेस्ट हब को ऑफर में खरीदने के लिए 1999 रुपये वाले प्लान का ऐनुअल सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
ये रहे नेस्ट मिनी में खास फीचर
फीचर की बात करें तो गूगल नेस्ट मिनी से आप गाने प्ले करने के अलावा मौसम की जानकारी ले सकते हैं, अलार्म सेट कर सकते हैं और पॉडकास्ट भी सुन सकते हैं। गूगल नेस्ट मिनी हिंदी भाषा को भी सपॉर्ट करता है और आप इससे अपने घर में मौजूद स्मार्ट डिवाइसेज को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति