नई दिल्ली: बीएसएनएल ने प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड एसटीवी लॉन्च किए थे। पिछले कुछ महीनों में डेटा खपत बढ़ी है। इसी को देखते हुए बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए खास प्लान ऑफर किया है। वर्क फ्रॉम होम कैटिगिरी में कंपनियों ने एक बार फिर डेटा प्लान पेश किए।
एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के अलावा बीएसएनएल ने भी 56 रुपये, 151 रुपये और 251 रुपये वाले डेटा पैक लॉन्च किए। बीएसएनएल ने 3 नए डाटा प्लान लॉन्च किए हैं। चूंकि ये डाटा प्लान्स हैं इसीलिए इन प्लान्स में आपको कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती। बीएसएनएल ने 56, 151 और 251 रुपए वाले प्लान शुरू किए हैं। हम आपको इन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।
56 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल ने 100 रु से भी कम कीमत का प्लान लॉन्च किया है। बीएसएनएल वर्क फ्रॉम होम एसटीवी के इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 10जीबी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिन की रहेगी।
151 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल के 151 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 40जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन रहेगी।
251 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल के 251 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 70जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन रहेगी।
बीएसएनएल ने हाल ही में 3 नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए थे। इन पोस्टपेड प्लान्स की कीमत 199, 798 और 999 तय की गई है। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ कई सुविधाएं मिलेंगी।
- बता दें कि एक डिसकनेक्टेड या एक्सपायर हो चुके बीएसएनएल प्रीपेड सिम कार्ड को रीऐक्टिवेट करने के कई तरीके हैं। अगर आपका नंबर, रिचार्ज ना कराने, सिम कार्ड खो जाने के चलते डीऐक्टिवेट हुआ है तो इसे नीचे दी गईं स्टेप्स को फॉलो करके रीऐक्टिवेट किया जा सकता है।
- सबसे पहले बीएसएनएल कस्टमर केयर के जरिए आपको रीऐक्टिवेशन की रिक्वेस्ट भेजनी होगी।
- आपको पास मौजूद बीएसएनएल स्टोर जाकर रीऐक्टिवेशन की रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी।
- रिक्वेस्ट के साथ ही आपको अपनी फोटो आईडी और अड्रेस प्रूफ भी देना होगा।
- इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन कॉल मिलेगी और आपका नंबर रीऐक्टिवेट गहो जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान