नई दिल्ली: बीएसएनएल ने भारत फाइबर के तहत नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पास ब्रॉडबैंड मार्केट का बड़ा शेयर है और कंपनी ढेरों नए प्लान्स सब्सक्राइबर्स के लिए लेकर आई है। अब बीएसएनएल अंडमान निकोबार को छोड़कर बाकी सभी सर्कल्स के लिए 499 रुपये का प्रमोशनल ऑफर लेकर आया है। यह एक बेसिक ब्रॉडबैंड प्लान है, जिसमें 100 जीबी डेटा 20Mbps की स्पीड पर प्रतिमाह यूजर्स को दिया जाएगा। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस नए ब्रॉडबैंड प्लान में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान में हर महीने मिलेगा 2000GB डाटा ये भी पढ़ें
वहीं कंपनी का नया प्लान भी बीएसएनएल लैंडलाइन सर्विस पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनिफिट भी ऑफर करता है। इस प्लान को सभी सर्कल्स के लिए लाया गया है और 31 मार्च, 2020 तक इससे रिचार्ज करवाया जा सकेगा। इस प्लान की कीमत 499 रुपये है, जिसमें 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज नहीं शामिल है। बाकी भारत फाइबर प्लान्स की तरह ही इस नए प्लान में डेटा खत्म हो जाने पर कनेक्शन स्पीड 2Mbps तक घट जाएगी। बीएसएनएल के यूजर्स को इस प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड के साथ हर महीने 100 जीबी डाटा मिलेगा।
बाकी भारत फाइबर प्लान्स नए यूजर्स के लिए 777 रुपये से शुरू होते हैं और नए कस्टमर्स के लिए 849 रुपये के हैं। बीएसएनएल अपने नए प्लान्स Hathway औऱ ACT फाइबरनेट की टक्कर में लेकर आया है। कंपनी के लगभग सभी एफटीटीएच और कई शुरुआती प्लान रोजाना की एफयूपी लिमिट के साथ आते हैं। लेकिन कुछ प्लान ऐसे भी हैं जिनमें इस तरह की कोई लिमिट नहीं होगी।
बता दें कि 499 रुपये वाले नए प्लान के साथ ही बीएसएनएल अब कुल आठ ब्रॉडबैंड प्लान भारत फाइबर ब्रैंडिंग के साथ ला रहा है। इसके अलावा खास सर्कल्स के लिए भी कंपनी 1,999 रुपये और 2,999 रुपये का प्लान ऑफर करती है। ये प्लान बिना किसी FUP लिमिट के आते हैं। बीएसएनएल का 749 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान भी अधितकर सर्किल में उपलब्ध है। इसमें एक महीने के लिए 300GB डेटा दिया जाता है। 300 जीबी तक स्पीड 50Mbps की मिलती है इसके बाद स्पीड घटकर 2Mbps की हो जाती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान