नई दिल्ली: बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए खास रिचार्ज प्लान पेश किया गया है। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 365 रुपये में आता है, जिस पर 365 दिनों यानी एक साल की वैधता मिलती है। बीएसएनएल 365 रुपये वाले बीएसएनएल के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान कॉम्बो रिचार्ज पैक के साथ आता है, जिसके तहत शुरुआती 60 दिनों के लिए रोजाना 250 मिनट दिये जाएंगे। इसमें दिल्ली, मुंबई के लिए लोकल, एसटीडी, नेशनल रोमिंग कॉल शामिल हैं। वही 250 मिनट रोजाना के खत्म होने के बाद यूजर से बेस प्लान टैरिफ के हिसाब से चार्ज वसूला जाएगा।
डेली मिलेगा 2 जीबी डेटा ऑफर
इस प्लान पर डेली 2जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। लेकिन 2जीबी डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 80kbps रह जाएगी। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। बीएसएनएल का 365 रुपये वाला रिचार्ज प्लान चुनिंदा टेलिकॉम सर्किल के लिए होगा, जिसे बीएसएनएल की केरल वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। इस रिचार्ज प्लान की सुविधा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, कोलकाता, वेस्ट बंगाल, नार्थ ईस्ट, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, चेन्नई, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट में मिलेगी।
600 दिनों की वैलिडिटी ऑफर
बता दें कि बीएसएनएल की तरफ से हाल ही 2,399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को खासक छत्तीसगढ़ सर्किल के लिए पेश किया गया है। इस प्लान पर 600 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस रिचार्ज प्लान में किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए रोजाना 250 मिनट दिये जाते हैं। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। हालांकि इस प्लान के साथ कोई डेटा नहीं मिलता है। ऐसे में इंटरनेट के लिए आपको नॉर्मल रेट पर डेटा एक्सेस करना होगा। या फिर ऐड ऑन डेटा पैक लेना होगा।
31 जनवरी तक फ्री में पाएं सिम कार्ड
बीएसएनएल ने फ्री सिम ऑफर में विस्तार करते हुए, इसे 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है। बता दें कि टेलीकॉम कंपनी ने इसकी जानकारी तमिलनाडु वेबसाइट के माध्यम से दी है। मालूम हो कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 17 दिसंबर से मुफ्त में सिम पाने का ऑफर चलाया हुआ है। ऑफर का नाम बीएसएनएल फैमली-फ्री सिम ऑफर है, जो 1 जनवरी को खत्म होने जा रहा था। हालांकि कंपनी ने अब इस ऑफर को बढ़ाते हुए 31 जनवरी 2021 तक कर दिया है। यानी ग्राहकों के पास इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एक और महीने का वक्त है। पूरी खबर यहां पढ़ें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान