नई दिल्ली। सरकारी टेलीफोन कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने साल भर वाला एक सस्ता और कई खूबियों वाला प्री पेड प्लान लांच किया है। बीएसएनएल का यह प्लान केवल 365 रुपये का है। इसमें एक साल तक की वैलिडिटी के साथ डेटा भी दिया जाएगा।
जानिए कितना सस्ता है यह प्लान
बीएसएनएल के इस 365 रुपय के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में जहां 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। वहीं अगर अन्य कंपनियों की बात की जाए तो उनके एक साल के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत इससे कहीं ज्यादा है। जहां तक रिलायंस जियो की बात है तो 1,299 रुपये में मिलता है। इसके अलावा एयरटेल का 1 साल का प्रीपेड रिचार्ज प्लान 1,498 रुपये का है। ऐसे में देखा जा सकता है बीएसएनएल का मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज प्लान ही सबसे सस्ता है।
बीएसएनएल का यह 365 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पूरे देश में उपलब्ध कराया गया है। इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा रोज 2GB डेटा मिलेगा। डेटा की यह लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 40 केबीपीएस रह जाएगी। इसके साथ ही इस प्लान में रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
वहीं बीएसएनएल के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में निशुल्क पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन की सुविधा दी जा रही है। डेटा और रिंग बैक टोन की वैलिडिटी हालांकि 60 दिनों के लिए ही है।
इसके अलावा बीएसएनएल का 365 रुपये का एक और प्लान भी है। यह प्लान 1,499 रुपये का है। इस प्लान के तहत 365 दिनों तक सब कुछ मिलेगा, जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 2GB डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान