नई दिल्ली, फरवरी 12। तमाम टेलिकॉम कंपनियां समय-समय सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करती रहती हैं। अपने बेहतरीन रिचार्ज प्लान के जरिए ये कंपनियां एक ओर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करती हैं, तो दूसरी ओर एक-दूसरे से आगे भी निकलने की कोशिश करती हैं। प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां जैसे की जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया रिचार्ज प्लान महंगे कर रही हैं, वहीं बीएसएनएल कम कीमत में ज्यादा सुविधाओं के साथ नए-नए प्लान पेश कर रहा है। आज हम बात करेंगे बीएसएनएल की, कंपनी अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लगातार नए-नए आकर्षक प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च करने में लगा है।
सिर्फ 7 रुपये में Jio दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, जानिए डिटेल
बीएसएनएल के 666 रुपये वाले प्लान में 110 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर को रोज 2जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। यानी प्लान में टोटल 220 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके साथ प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। अगर आपको एसएमएस की जरूरत है, तो इसमें प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। बीएसएनएल के इस नए 666 रुपये वाले प्लान में जिंग म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलता है। साथ ही पीआरबीटी यानी पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन सेवा भी ग्राहकों को फ्री में मिल रहा है।
ग्राहक बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप और बीएसएनएल रिचार्ज पोर्टल के माध्यम से अपने बीएसएनएल नंबर को नए बीएसएनएल 666 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं।
बता दें, जियो के पास भी 666 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है।
एयरटेल के 666 रुपये वाले प्लान में 77 दिन की वैलिडिटी और 1.5जीबी/डे डेटा मिलता है।
वीआई के 666 रुपये वाले प्लान में भी 77 दिन की वैलिडिटी मिलती है और प्रतिदिन 1.5जीबी डेटा मिलता है।
ऐसे में देखा जाए तो तीनों के प्लान से शानदार बीएसएनएल का 666 रुपये वाला प्लान लगता है, क्योंकि इसमें ज्यादा वैलिडिटी और ज्यादा डेटा ऑफर किया जाता है।
बताते चले कि बीएसएनएल ने पिछले सप्ताह अपना नया लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 2999 रुपये है। इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 365 दिन यानी एक साल की है। इस प्लान को प्रमोशनल ऑफर के तहत उतारा गया है। इसमें उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा और एसएमएस की सेवा दी जाएगी। इसके अलावा प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 299 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी पेश किया गया है, जिसकी वैधता 30 दिन की है। इसमें यूजर्स को 100एसएमएस के साथ रोजाना 3 जीबी डेटा मिलेगा। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे।
बीएसएनएल कंपनी 140 रुपये में ग्राहकों को 30 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करती है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा बेनेफिट्स प्रदान किए जाते हैं। 30 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से यह प्लान पूरे 60 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान करता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। साथ में यह प्लान डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी प्रदान करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान केवल गुजरात में RNSBL ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।
बीएसएनएल 140 रुपये के विपरित बीएसएनएल के 147 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में भी ग्राहकों को पूरे 30 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। हालांकि, यह प्लान हर किसी के लिए उपलब्ध है। प्लान के तहत 30 दिन तक की वैलिडिटी के अंदर ग्राहकों को 10GB हाई-स्पीड डाटा एक्सेस प्रदान किया जाता है, जिसका इस्तेमाल वह पूरे 30 दिन तक कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा भी शामिल है, जिसके तहत आप लोकल व नेशनल रोमिंग कॉल कर सकते हैं। हालांकि, इस प्लान में ग्राहकों को एसएमएस सुविधा प्राप्त नहीं होती है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान