नई दिल्ली, जनवरी 12। सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान महंगे हो गए हैं। हर रिचार्ज पर लोगों को अधिक पैसा देना पड़ रहा है। जियो सहित बाकी दोनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ ये प्लान भी पेश किए हैं। मगर एक कंपनी है, जिसने अब एक साथ 4 सस्ते प्लान पेश किए हैं। इनमें ग्राहकों को 112 जीबी तक डेटा मिलेगा। ये प्लान हैं बीएसएनल के। आगे जानते हैं बीएसएनएल के चारों प्लान्स की डिटेल।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान के पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए चार नए प्लान पेश किए हैं। बीएसएनएल के नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 184, 185 रुपये, 186 रुपये और 347 रुपये के रिचार्ज प्लान शामिल हैं, जो सभी डेली हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और मुफ्त एसएमएस के साथ आते हैं। बीएसएनएल के नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान सभी सर्किलों में विशेष टैरिफ वाउचर (एसटीवी) के रूप में उपलब्ध हैं।
184 रुपये का बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। इसमें आपको प्रति दिन 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 28 दिनों तक डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। ऑपरेटर 28 दिनों की वैलिडिटी के दौरान पर्सनल रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) और लिसन पॉडकास्ट सेवा का मुफ्त एक्सेस देगी।
बीएसएनएल 185 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल, दैनिक आधार पर 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 28 दिनों के लिए प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा 185 रुपये के प्लान में पीआरबीटी और चैलेंज एरिना मोबाइल गेमिंग सेवा का 28 दिनों का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा।
184 रुपये और 185 रुपये की योजनाओं की तरह, 186 रुपये का बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज प्लान असीमित वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 28 दिनों के लिए 100 एसएमएस के साथ आता है। यह प्लान 28 दिनों के लिए पीआरबीटी का मुफ्त एक्सेस भी लेकर आता है। हालांकि 186 रु के बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज में दो कम कीमत वाली योजनाओं के मुकाबले एक अतिरिक्त बेनेफिट है। इसमें अलग पेशकश वन 97 कम्युनिकेशंस की हार्डी गेम्स सर्विस का मुफ्त एक्सेस मिलेगा।
347 रुपये का बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज प्लान 56 दिनों के लिए दैनिक आधार पर 2 जीबी डेटा, असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस के साथ आता है। इसमें आपको 56 दिनों की वैलिडिटी के लिए चैलेंजेस एरिना मोबाइल गेमिंग सेवा का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा। बताते चलें कि बीएसएनएल अपने मौजूदा और नये ग्राहकों के लिए नये नये ऑफर लाती रहती है। ये एक और खास ऑफर लेकर आई है। ये ऑफर पहले भी पेश किया गया है। ये है फ्री 4जी सिम का ऑफर। कंपनी 31 मार्च, 2022 तक मुफ्त 4जी सिम दे रही है। वे लोग जो बीएसएनएल में स्विच करना चाहते हैं, उन्हें भी केवल प्रीपेड प्लान के रिचार्ज के लिए पैसे देने होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान