नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए खास ब्रॉडबैंड फैमिली प्लान पेश किया। मालूम हो कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) देश की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदाता कंपनी है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 10Mbps से 100Mbps तक की स्पीड प्रोवाइड कराती है। यह भी बता दें कि बीएसएनएल इकलौती ऐसी ब्रॉडबैंड ऑपरेटर है जो डेली डेटा सर्विस का फायदा देती है। बाकी कंपनियों के ब्रॉडबैंड प्लान में सिंगल डेटा लिमिट मिलती है। बीएसएनएल का एक प्लान ऐसा भी है जिसमें रोजाना मिलने वाले डेटा के अलावा भी कई अन्य फायदे मिलते हैं। इसमें मुफ्त सिम कार्ड दिए जाते हैं और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी के इस प्लान की कीमत 1,199 रुपये है। मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में 480 km तक कर सकेंगे ड्राइव ये भी पढ़ें
जानें बीएसएनएल के 1199 रु प्लान की खासियत
बीएसएनएल के 1,199 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को 10GB CUL फैमिली प्लान भी कहा जाता है। एक महीने की अवधि वाले इस प्लान में ग्राहकों को 10GB डेटा हर रोज मिलता है। इस डेटा की स्पीड 10 Mbps की है। डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड घटकर 2Mbps की रह जाती है। इसके प्लान में मुफ्त में टेलिफोन कनेक्शन भी दिया जाता है, जिससे 24 घंटे देश के किसी भी इलाके में अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है। BSNL ने अपने 187 रु के अनलिमिटेड प्लान की वैलिडिटी घटाई ये भी पढ़ें
प्लान में ग्राहकों को मिलेगा 3 सिम कार्ड्स
अच्छी बात यह है कि इस प्लान में यूजर्स को ब्रॉडबैंड के साथ ही मोबाइल नेटवर्क सर्विस भी दी जा रही है। इस बॉडबैंड प्लान के ग्राहकों को 3 सिम कार्ड्स दिए जाते हैं। इनमें से प्रत्येक सिम के साथ ग्राहकों को 28 दिन के लिए 1-1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसका सीधा मतलब है कि तीन सिम के साथ 28 दिन के लिए कुल 84 जीबी डेटा मिलेगा। 28 दिन के बाद ग्राहकों को बीएसएनएल के प्रीपेड प्लान में से किसी एक को चुनना होगा। बीएसएनएल भारत में इकलौती ऐसी टेलिकॉम कंपनी है जो अपने यूजर्स को एक प्लान में तीन सर्विस- मोबाइल नेटवर्क, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन ऑफर कर रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान