नयी दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्रमोशनल ब्रॉडबैंड ऑफर की सीमा को 19 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले लॉकडाउन के पहले चरण की घोषणा के बाद इसी प्लान की वैलिडिटी को बीएसएनएल ने 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया था। बीएसएनएल ने इस प्लान की वैलिडिटी उन लोगों को सुविधा के लिए बढ़ाई है, जो लॉकडाउन के दौरान घरों से काम कर रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन की घोषणा होते ही जियो, वोडाफोन, एयरटेल और बीएसएनएल के अलावा कुछ दूसरी ब्रॉडबैंड सर्विस देने वाली कंपनियों ने अपने-अपने ग्राहकों को एक्स्ट्रा बेनेफिट देने का ऐलान किया था। इतना ही नहीं इन कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम करने वालों की सहूलियत के लिए इंटरनेट स्पीड बढ़ाने, अतिरिक्त डेटा देने, वैलिडिटी बढ़ाने के अलाव कुछ नए डेटा प्लान भी पेश किये। जियो ने तो अपने 4 4जी डेटा वाउचर्स में दोगुना डेटा देना शुरू कर दिया।
बीएसएनएल ने घर से काम करने वालों को ग्राहकों के लिए "Work@Home" प्रमोशनल ब्रॉडबैंड ऑफर पेश किया था। इस प्लान में आपको 10 एमबीपीएस की स्पीड पर रोज 5 जीबी डेटा मिलता है। 5 जीबी डेटा लिमिट पूरी होने पर भी आपको 1 जीबी की स्पीड डेटा मिलता रहेगा। कंपनी की साइट के अनुसार ये नया ऑफर इसके मौजूदा लैंडलाइन ग्राहकों के लिए ही है। बीएसएनएल इंडिया की वेबसाइट के अनुसार हाई स्पीड इंटरनेट को केवल अपने मॉडेम में प्लग करके एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी ने कॉल पर ऑफ़र को एक्टिव करने के लिए टोल फ्री नंबर भी दिए हैं।
बीएसएनएल उन मोबाइल ग्राहकों की वैलिडिटी भी बढ़ा दी है, जो लॉकडाउन की वजह से अपना मोबाइल रिचार्ज नहीं करवा पा रहे। दरअसल देश की बड़ी संख्या ऐसी ही है जो ऑफलाइन माध्यमों से मोबाइल रिचार्ज करवाती है। लॉकडाउन की वजह से रिटेल आउटलेट बंद हैं, जिसके चलते मोबाइल ग्राहक रिचार्ज नहीं करवा पा रहे हैं। वे सभी बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहक जो लॉकडाउन के दौरान अपने अकाउंट को रिचार्ज नहीं कर सके, उन्हें 5 मई तक इनकमिंग कॉल मिलती रहेंगी। बीएसएनएल ने सब्सक्राइबर्स के लिए टोल-फ्री नंबर पर रिचार्ज हेल्पलाइन भी शुरू की है ताकि उनका रिचार्ज करवाया जा सके।
जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी दूसरी दूरसंचार कंपनियों ने भी ऐसे लोगों की मदद के लिए कदम उठाए हैं जो लॉकडाउन के कारण अपने फोन को रिचार्ज नहीं कर पाए। रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया ने भी 3 मई तक वैलिडिटी बढ़ाई है। एयरटेल भी लगभग 30 करोड़ ग्राहकों को 3 मई तक कॉल रिसीव करने देगा। लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को समाप्त होगा। इससे पहले वोडाफोन ने कम आय वाले ग्राहकों के लिए प्रीपेड प्लानों की वैलिडिटी 17 अप्रैल तक बढ़ाने के अलावा उन्हें 10 रुपये का टॉकटाइम क्रेडिट देने का ऐलान किया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान