Bsnl Unlimited Calling Plan : भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पास अपने ग्राहकों के लिए कई सारे किफायती और शानदार रिचार्ज प्लान है। अगर आप किसी ऐसे प्लान की तलाश कर रहे है। जिसमें कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट मिले, तो फिर यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको बीएसएनएल के 100 रु से कम के रिचार्ज प्लान की जानकारी दे रहे है, तो आइए जानते है इसके बारे में सारी डिटेल।
बीएसएनएल के इस 87 रु वाले प्लान में ग्राहकों को शानदार बेनिफिट मिल रहे हैं। इस प्लान में ग्राहकों 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इसके साथ ही 14 दिनों तक प्रतिदिन 1 जीबी डेटा मिलता है। अगर आप 1 जीबी डेली डेटा का इस्तेमाल कर लेते है, तो फिर इसके बाद आपको 40केबीपीएस की स्पीड मिलती है। हालांकि आपको इस प्लान में कोई एसएमएस का बेनिफिट नहीं मिलता है।
इस प्लान में ग्राहकों को 18 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को 18 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता हैं। ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स को पर्सनल रिंग बैक की भी सुविधा मिलती है बाकी अन्य बेनिफिट की बात करें, तो ग्राहकों को इस प्लान में अन्य कोई बेनिफिट नहीं मिलता हैं।
बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में एक और रिचार्ज प्लान हैं। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 118 रु है। इस प्लान में ग्राहकों को 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता हैं साथ ही 0.5 जीबी डेटा डेली मिलता है। इस प्लान में भी ग्राहकों को एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। यह जो 118 रु वाला रिचार्ज प्लान है। भलाई इस प्लान में ग्राहकों को एसएमएस की सुविधा नहीं मिल रही है। लेकिन आप चाहो तो पोर्ट का मैसेज कर सकते है। ट्राई के आदेश के बाद पोर्टिंग के लिए एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान