नई द‍िल्‍ली: बीएसएनएल के कर्मचारी यूनियनों ने आज यानि 25 नवंबर को देशव्यापी भूख हड़ताल पर हैं। बता दें कि कर्मचारी यूनियनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के लिए मजबूर कर रहा है। ऑल इंडिया यूनियंस ऐंड असोसिएशंस ऑफ भारत संचार निगम लिमिटेड (एयूएबी) के संयोजक पी. अभिमन्यु ने रविवार को कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों को धमका रहा है कि यदि वह वीआरएस नहीं लेते हैं तो उन्हें दूर भेजा जा सकता है और उनकी सेवानिवृत्ति उम्र की आयु घटाकर 58 वर्ष की जा सकती है।

Advertisement

कर्मचार‍ियों को वीआरएस स्वीकार के ल‍िए मजबूर

Advertisement

एयूएबी का दावा है कि कंपनी के आधे से अधिक कर्मचारी उसके साथ जुड़े हैं। अभिमन्यु ने यह भी कहा , 'हम वीआरएस योजना के खिलाफ नहीं हैं। जो कर्मचारी इसे अपने लिए अच्छा मानते हैं वह इसे ले लें। लेकिन यह योजना निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए फायदेमंद नहीं है और उन्हें इसे स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Advertisement

77,000 से अधिक कर्मी ले चुके वीआरएस
वहीं उन्होंने कहा कि यदि इसे जबरदस्ती थोपा गया तो हम भूख हड़ताल करेंगे। बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी. के. पुरवार के अनुसार 77,000 से अधिक कर्मचारियों ने वीआरएस का चुनाव किया है। जानकारी दें कि कंपनी में कुल 1.6 लाख कर्मचारी हैं और यह घाटे में है। वहीं कंपनी का अनुमान है कि यदि 70 से 80 हजार कर्मचारी वीआरएस लेकर निकल जाते हैं तो कंपनी का वेतन खर्च सालाना करीब 7,000 करोड़ रुपये कम हो जाएगा।

Advertisement

50 साल की उम्र वाले वीआरएस के लिए कर सकते आवेदन
योजना के मुताबिक कंपनी के सभी स्थायी कर्मचारी, जो किसी दूसरे संस्थान या फिर विभाग में प्रतिनियुक्ति पर हैं और 50 साल की उम्र को पूरा कर चुके हैं वो वीआरएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने कहा कि सरकार और बीएसएनएल की ओर से दी जा रही यह श्रेष्ठ वीआरएस सुविधा है और इसे कर्मचारियों को सकारात्मक रूप में देखना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही 69 हजार करोड़ रुपये का पुनरुद्धार पैकेज बीएसएनएल और एमटीएनएल को दिया था। एमटीएनएल ने भी अपने कर्मचारियों के लिए वीआरएस योजना पेश की है।