नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी यानी रिलायंस जियो को पछाड़ दिया है। बीएसएनएल ने दिसंबर 2019 में 4.2 लाख सब्सक्राइर्स अपने साथ जोड़े हैं। मालूम हो कि पिछले साल दिसंबर में हुई प्रीपेड टैरिफ बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा फायदा बीएसएनएल को होता दिख रहा है। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने दिसंबर 2019 में देश में किसी भी दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर के मुकाबले सबसे ज्यादा नए सब्क्राइबर जोड़े हैं।
नए यूजर्स जोड़ने के मामले में बीएसएनएल के बाद दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो रहा है। वहीं खास बात यह है कि लॉन्चिंग के बाद दिसंबर 2019 पहला ऐसा महीना रहा, जब जियो ने 5 मिलियन से कम यूजर्स को जोड़ा। बता दें कि बीएसएनएल ने पिछले साल दिसंबर में 4.2 लाख नए यूजर जोड़े। इसी महीने में रिलायंस जियो ने मात्र 82,308 नए कस्टमर बनाए। दूसरी ओर, हमेशा की तरह दिसंबर में भी सबसे ज्यादा ग्राहक वोडाफोन-आइडिया से दूर हुए। वहीं इसके बाद भारती एयरटेल और एमटीएनएल ने ग्राहक गंवाए। रिलायंस जियो ने सितंबर 2016 में मार्केट में एंट्री की। इसके बाद से उसने लगभग हर महीने औसतन पांच मिलियन से ज्यादा यूजर जोड़े। मगर पिछले साल के आखिर में टैरिफ हाइक और आयूसी के चलते दिसंबर में पहली बार इसके मंथली नए ग्राहकों का आंकड़ा इतना कम रहा। हालांकि, दिसंबर में सिर्फ 82,308 नए यूजर जोड़ने के बाद भी मुकेश अंबानी की इस कंपनी की बाजार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बनी हुई है। जियो का मार्केट शेयर 32.14 पर्सेंट है।
आपको बता दें कि बीएसएनएल ने दिसंबर में सबसे ज्यादा 427,089 नए यूजर जोड़े। और इस तरह पहली बार इस मामले में जियो को पीछे छोड़ दिया। बीएसएनएल का मार्केट शेयर 10.26 पर्सेंट है। वहीं दिसंबर 2019 की शुरुआत में प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने अपने प्रीपेड टैरिफ की कीमत में करीब 40 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी की है। लेकिन बीएसएनएल ने चुनिंदा सर्कल में वैलिडिटी कम करने के अलावा टैरिफ में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया। इसके चलते इसे दिसंबर में सबसे ज्यादा नए ग्राहकों का साथ मिला।
बात करें अगर वोडा-आइडिया की तो एक ओर जहां बीएसएनएल और रिलायंस जियो ने ग्राहक जोड़े, वहीं दूसरी ओर वोडाफोन-आइडिया ने अपने सबसे ज्यादा ग्राहक खो दिए। बता दें दिसंबर 2019 में इसके 3.6 मिलियन ग्राहक दूर हो गए। वहीं, नंवबर में कंपनी ने अपने 30 मिलियन से ज्यादा ग्राहक गंवाए थे। उधर, एयरटेल को दिसंबर 2019 में 11 हजार ग्राहकों का नुकसान हुआ। इससे साफ है कि प्रीपेड टैरिफ बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर वोडफोन-आइडिया और एयरटेल पर पड़ा है।
वहीं अगर मार्केट शेयर की बात करें तो देश की टेलिकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो का दबदबा है। जियो का मार्केट शेयर 32.14 पर्सेंट है। उसके बाद 28.89 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ वोडाफोन-आइडिया नंबर-2 पर और 28.43 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ एयरटेल नंबर-3 पर है। वहीं, बीएसएनएल 10.26 पर्सेंट हिस्सेदारी के साथ चौथे नंबर पर है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित