नई द‍िल्‍ली: बीएसएनएल ने लंबी अवधि की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अपने एक प्री-पेड प्लान को फिर से लॉन्च किया है। बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में प्रीपेड प्लान्स की लंबी लिस्ट है। कंपनी के हर सब्सक्राइबर को अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनने का ऑप्शन मिलता है। अब बीएसएनएल ने कुछ समय पहले बंद किए गए अपने एक प्लान को फिर से लॉन्च किया है। यह 1,999 रुपये का प्रीपेड प्लान है, जो एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने 399 रुपये वाले प्लान को रिवाइज करने के साथ कुछ और प्रीपेड प्लान भी पेश किए हैं। BSNL के इस प्‍लान में 84 दिन तक यूज करें अनलिमिटेड इंटरनेट ये भी पढ़ें

Advertisement

बीएसएनएल के इस प्‍लान में 365 दिन की वैलिडिटी

बीएसएनएल के 1,999 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को प्रतिदिन 250 मिनट तक की कॉल, रोजाना 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज के साथ फ्री पीआरबीटी और 365 दिन के लिए सोनी लाइव सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे मिलेंगे।

Advertisement

बीएसएनएल के नए प्लान्स

इसके साथ ही बीएसएनएल ने 97 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसमें 18 दिन की वैलिडिटी, प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और रोजाना 250 कॉलिंग मिनट मिलेंगे। एक अन्य प्लान 998 रुपये का आया है, जिसमें 240 दिनों की वैलिडिटी और रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही कंपनी ने 365 दिन की वैलिडिट वाला 365 रुपये का एक और प्लान लॉन्च किया है। हालांकि, इस प्लान के साथ मिलने वाली फ्री सर्विस की वैलिडिटी सिर्फ 60 दिन है।

Advertisement

बीएसएनएल के 997 रुपये का एक प्लान

इसके अलावा कंपनी ने 997 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा, रोजाना 250 कॉलिंग मिनट और 180 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ में सोनी लाइव सब्सक्रिप्शन समेत अन्य फायदे भी इस प्रीपेड प्लान के साथ मिलेंगे। बता दें कि ये नए प्रीपेड प्लान कुछ चुनिंदा सर्किल में ही उपलब्ध हैं।

Advertisement

399 रुपये वाले प्लान में हुए बदलाव

बीएसएनएल ने नए प्लान्स की लॉन्चिंग के साथ 399 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। इस प्लान से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को अब 80 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ फ्री पीआरबीटी जैसे फायदे मिलेंगे।