नई दिल्ली: बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर का ऐलान किया है। तो अगर आप बीएसएनएल ग्राहक है तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूजर्स अपने टोटल आउटस्टैंडिंग बिल का आधा जमा कर ड्यूज क्लियर करा सकते हैं। ऐसे हजारों-लाखों पोस्टपेड, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन यूजर्स हैं, जिनका कुल बिल अमाउंट ज्यादा हो गया है और उन्होंने बिल जमा नहीं कराया है, जिसकी वजह से कई बार कनेक्शन काट दिया जाता है, यानी उनका इनकमिंग-आउटगोइंग बंद कर दिया जाता है।
यूजर्स अब बीएसएनएल के इस ऑफर का लाभ उठाते हुए काफी बचत के साथ टोटल ड्यूज क्लियर करा सकते हैं। ऐसे यूजर्स को बीएसऐनएल की तरफ से नो ड्यूज सर्टिफिकेट दिया जाएगा और वो बीएसएनएल की सेवाओं का फिर से लाभ उठा सकेंगे। हालांकि, इसमें कई नियम और शर्तें भी हैं। सबसे पहले ये बता दें कि इस ऑफर की घोषणा बीएसएनएल कोलकाता ने की है और यह सीमित समय के लिए है। ऐसे में इस खास इलाके के हजारों-लाखों बीएसएनएल यूजर्स ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यहां बताना जरूरी है कि बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को अगल-अलग कैटिगरी में बांटा गया है और हर कैटगिरी में यूजर्स को अलग-अलग डिस्काउंट दिया जा रहा है। कुल 5 कैटिगरी हैं, जिनमें पहली कैटिगरी में वो हैं, जिन्होंने 31 मार्च 2020 के बाद बिल जमा नहीं कराया है, उन्हें बीएसएनएल की तरह से किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दिया जाएगा। वहीं जिन यूजर्स ने बीते दो साल से बिल जमा नहीं कराया है, उन्हें टोटल आउटस्टैंडिंग बिल जमा कराते वक्त 10 पर्सेंट का डिस्काउंट मिलेगा।
बीएसएनएल के जिन सब्सक्राइबर्स ने पिछले 3 साल से अपना बिल जमा नहीं कराया है, उन्हें टोटल अमाउंट पर 25 पर्सेंट का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं चौथी कैटिगरी में वैसे बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स होंगे, जिन्होंने पिछले 5 साल से अपना बिल जमा नहीं कराया है, ऐसे यूजर्स को टोटल आउटस्टैंडिंग अमाउंट पर 30 पर्सेंट का डिस्काउंट मिलेगा। सबसे ज्यादा फायदा उन्हें मिलेगा, जिन्होंने 5 साल से ज्यादा समय से बिल का भुगतान नहीं किया है, ऐसे यूजर्स को कुल अमाउंट पर 50 पर्सेंट का डिस्काउंट मिलेगा, यानी उनका आधा बिल एक तरह से माफ कर दिया जाएगा।
यहां बताना जरूरी है कि सामान्य ग्राहक ही बीएसएनएल के इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। सरकार या सरकारी इंटरप्राइजेज को इसका लाभ नहीं मिलेगा। बीएसएनएल के डिफॉल्टर ऑनलाइट ट्रांजैक्शन में एनईएफटी या आरटीजीएस के जरिये बीएसएनएल कोलकाता के डेडिकेटेड ब्रांच में पैसे जमा कर सकते हैं। बीएसएनएल के इस ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यूजर्स 9433000666 पर कॉल कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग