नई दिल्ली: बीएसएनएल ग्राहक ये खबर जरूर पढ़ें, दरअसल कंपनी ने अपने पॉप्युलर एनुअल प्लान में बदलाव का ऐलान किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल ) ने अपने 1,999 रुपये वाले सालाना प्लान में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। अब तक इस प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा की सुविधा मिलती थी, लेकिन टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब बीएसएनएल ने डेटा को घटाकर 2 जीबी प्रतिदिन कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बदलाव 1 फरवरी 2021 से लागू हो गया है।
अब हर दिन मिलेगा 2जीबी डेटा
बीएसएनएल ने दिसंबर में ही इस प्लान के ओटीटी सब्सक्रिप्शन में फेरबदल किया था, अब कंपनी ने प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स को कम कर दिया है। 1 फरवरी 2021 से बीएसएनएल के 1,999 रुपये वाले ऐनुअल प्लान में पहले के मुकाबले कम डेटा मिलेगा। इस प्लान में पहले हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता था, लेकिन 1 फरवरी से इस प्लान में हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आ रहा है।
प्लान में मिलती है ये सुविधाएं
बीएसएनएल के 1,999 रुपये वाले सालाना प्लान में मिलने वाले अन्य बनिफिट्स की बात की जाए, तो इस एनुअल प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा, 1999 रुपये का रिचार्ज कराने वाले ग्राहक Eros Now के मुफ्त सब्सक्रिप्शन का फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही 60 दिन के लिए लोकधुन कंटेंट का भी फायदा मिलता है। डेटा में बदलाव के बाद बीएसएनएल का 2399 रुपये वाला प्लान ही ऐसा प्लान होगा, जिसमें सालभर के लिए रोजाना 3 जीबी डेटा मिलेगा।
बीएसएनएल का 2,399 रुपये वाला एनुअल प्लान
बीएसएनएल यूजर्स 2,399 रुपये की कीमत में एक एनुअल प्लान पेश करता है। 2,399 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान की वैलिडिटी 600 दिन है। लेकिन रिवाइज प्लान के एक्टिव होने पर यूजर को 365 दिनों की वैलिडीटी मिलेगी। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग की सुविधा मिलती है और प्लान अनिलिमिटेड एफयूपी लिमिट के साथ आता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग