नयी दिल्ली। क्या आप बार बार हर महीने रिचार्ज करा-करा कर परेशान हो गए हैं? अगर हां तो इसका एक आसान सॉल्यूशन है कि आप लंबी अवधि वाला प्लान रिचार्ज कराएं। इसके लिए आपको एक साथ ज्यादा पैसे तो खर्च करने पड़ सकते हैं। मगर हर महीने जेब पर पड़ने वाले बोझ से आप मुक्त हो जाएंगे। वैसे भी सालाना पैक में आपका मासिक खर्च काफी कम आता है। यानी आप सालाना प्लान पर जो पैसे खर्च करते हैं उसमें आप मासिक खर्च देखें तो ये काफी कम बैठेगा। अगर आप बीएसएनएल ग्राहक हैं तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी का एक खास प्लान आपके काफी काम आएगा। ये प्लान एक साल से भी ज्यादा चलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल।
बीएसएनएल का 2399 रु वाला प्लान काफी शानदार है। इस प्लान की वैलिडिटी 437 दिनों की है। यानी ये प्लान करीब 14.5 महीने चलेगा। जबकि रिलायंस जियो और एयरटेल के इतने ही रु वाले प्लान केवल 12 महीने ही चलते हैं। बीएसएनएल ग्राहक एक बार रिचार्ज पर पैसे खर्च कर 14.5 महीने तक टेंशन फ्री हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बाकी बेनेफिट।
बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान में 437 दिनों तक आपको रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। 3 जीबी डेटा की डेली लिमिट पूरी होने पर भी आप इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली लिमिट पूरी होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। आपको इस प्लान में रोज फ्री 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान में 437 दिनों के लिए आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा। साथ ही पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) (अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ) और एरोज नाउ एंटरटेनमेंट सर्विस भी मिलेगी।
बीएसएनएल का एक 109 रु वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 75 दिनों की है। यदि आप साल में पांच बार हर 75 दिन बाद इसी प्लान को रिचार्ज कराएं तो आपका कुल खर्च आएगा 545 रु। वहीं 75 दिनों की वैलिडिटी को 5 बार जमा करने पर कुल दिन होते हैं 375। यानी आप 545 रु में 375 दिनों तक मोबाइल चला सकते हैं। इससे सस्ता आपको कोई सालाना प्लान नहीं मिल सकता।
बीएसएनएल का 109 रु वाला प्लान चर्चा में है क्योंकि कंपनी प्लान में डबल डेटा बेनेफिट दे रही है। प्लान के तहत ग्राहकों को 31 मार्च तक डबल डेटा दिया जाएगा। अभी तक इस प्लान में 5 जीबी डेटा मिलता था। मगर 31 मार्च तक प्लान में कुल 10 जीबी डेटा दिया जाएगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलती है। मगर ये बेनेफिट केवल शुरुआती 20 दिनों के लिए रहता है। ये प्लान केवल केरल टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान