नयी दिल्ली। बीएसएनएल 1 दिसंबर से कई प्लान्स में बदलाव करने जा रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी 3 नए पोस्टपेड प्लान भी पेश करेगी, जिनकी कीमत 199 रुपये, 798 रुपये और 999 रुपये है। बीएसएनएल एक और बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसका ग्राहकों को काफी फायदा मिलेगा। कंपनी अपने प्रति सेकंड और प्रति मिनट वाले 106 और 107 रु प्लान की वैलिडिटी बढ़ाने जा रही है। अब इन प्लान की वैलिडिटी 100 दिनों की होगी, जो अभी तक सिर्फ 28 दिन है।
बीएसएनएल अपने बेसिक प्रति सेकंड और प्रति मिनट वाले 106 रुपये और 107 रुपये के प्लान्स में बदलाव करेगी। इनकी वैलिडिटी को 1 दिसंबर से 28 दिनों से बढ़ा कर 100 दिनों की कर दी जाएगी। इन प्लान्स में मुंबई और दिल्ली सहित किसी भी नेटवर्क पर 100 दिनों तक 100 मिनट की मुफ्त वॉयस कॉलिंग, 100 दिनों के लिए 3 जीबी डेटा और 60 दिनों के लिए बीएसएनएल ट्यून्स मिलेगी। 106 रुपये वाला प्रीपेड योजना, जिसे पहले एफआरसी 106 नाम दिया गया था, को अब प्रीमियम पर सेकंड प्लान के नाम से जाना जाएगा। वहीं एफआरसी 107 को प्रीमियम पर मिनट प्लान का नाम दिया जाएगा। इन प्लान्स को पूरे भारत में बदला जाएगा।
बीएसएनएल ने टैरिफ वाउचर 187 और प्लान वाउचर 1477 पर मौजूदा लेकिन निष्क्रिय (Inactive) ग्राहकों को 25 प्रतिशत छूट देने का ऐलान है। इस ऑफर का फायदा उपयोगकर्ता सिम वैलिडिटी की समाप्ति के 172 दिन बाद ले सकेंगे। उपयोगकर्ता अपनी सेवाओं को बहाल करने के लिए एसटीवी 187 या पीवी 1477 से रिचार्ज कर सकते हैं। यह ऑफर भारत के सभी सर्किलों में 30 नवंबर तक उपलब्ध है।
इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगी, जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग शामिल है। ये प्लान मुंबई और दिल्ली सर्किल में भी फायदा देगा। इस प्लान में रोज 2 जीबी डेटा भी मिलेगा है। 2 जीबी के बाद स्पीड 80 केबीपीएस तक कम हो जाएगी। प्लान में रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। मिल रहे 25 फीसदी डिस्काउंट के साथ निष्क्रिय ग्राहकों के लिए ये प्लान 139 रुपये में मिलेगा।
1499 रुपये वाले प्लान में सभी तरह की अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में प्रति दिन 100 मुफ्त एसएमएस मिलते है। यह प्लान आपको 24 जीबी का अतिरिक्त मुफ्त डेटा देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है क्योंकि यह एक वार्षिक प्लान है। निष्क्रिय ग्राहकों को डिस्काउंट के साथ ये प्लान सिर्फ 1199 रुपये में मिल जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान