PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत इस बार दीपावली के बाद किसानों को सरकार ने तोहफा दिया है। दरअसल इस बार करीब 15 नवंबर को किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 2000 रु की राशि आ जाएगी। यह 15वीं किस्त होगी इसके पहले 2019 से अब तक सरकार किसानों को 14 किस्त दे चुकी है। देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत नहीं है, इसलिए आर्थिक मदद उनके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाती है।

Advertisement

इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है, जिसके तहत किसानो को एक धनराशी मिलती है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रु की मदद दी जाती है। 15 नवंबर को मिलने वाली यह सहायता राशि का इंतजार सभी किसान कर रहे हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत दिया जाने वाला यह पैसा 15 तारीख को लगभग सभी किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के साथ एक संवाद कार्क्रम के जरिए यह पैसे ट्रांसफर करेंगे। करीब शाम के 3 बजे प्रधानमंत्री द्वारा यह सभा संबोधित की जाएगी। इसमें जुड़ने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करना पड़ेगा। इसका आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है।

Advertisement

ऐसा बताया जा रहा है कि इस योजना से करीब 8 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। हालांकि, योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा इन्होंने अपने ईकेवाईसी पूरी की है। इसके साथ ही फार्म में भी सभी डिटेल ठीक-ठीक भारी होनी चाहिए, क्योंकि फॉर्म में गलती होने पर यह पैसे अटक भी सकते हैं। इसलिए फॉर्म भरते समय खास ध्यान रखना चाहिए। वहीं अगर कोई व्यक्ति अपने पिता की जमीन पर खेती कर रहा है, तो उसे पीएम किसान योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसके लिए उसे जमीन को अपने नाम करवाना पड़ेगा, तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकता है।

Advertisement

अगर आपको इस मामले की जानकारी चाहिए या फिर आपको किसी भी तरह की दिक्कत है, तो आप सरकार द्वारा मुहैया कराई गई ईमेल आईडी और हेल्पलाइन नंबर पर बात और ईमेल कर सकते हैं। यहां आपकी लगभग सभी समस्या का समाधान मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: Top Diwali Picks: ये शेयर कराएंगे तगड़ी कमाई, बनाएं पोर्टफोलियो