Defence Stocks: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रक्षा बजट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। इशके साथ अब कुल रक्षा आवंटन 15% बढ़कर 7.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसमें 2.2 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिससे रक्षा क्षेत्र के शेयरों में लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावनाएं अधिक हो गई हैं।
रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 के लिए कुल 7.8 लाख करोड़ रुपये के रक्षा आवंटन में से 2.19 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए रखे गए हैं। इसमें से 1.85 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत अधिग्रहण (Capital Acquisition) के लिए आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष के बजट आवंटन की तुलना में 24% अधिक है।
रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पूंजीगत अधिग्रहण का 75% हिस्सा घरेलू रक्षा कंपनियों से ही किया जाएगा। यह कदम भारतीय रक्षा उद्योग के लिए एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करता है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2026 में रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ रुपये का था, जिसमें 1.80 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्यय और 1.48 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत अधिग्रहण शामिल था।
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने डिफेंस बजट के बाद अपने नोट में कहा कि जियो पॉलिटिकल सिचुएशन तेजी से बदल रहा है और भारत बदलती परिस्थिति के बीच तेजी से खुद को तैयार कर रहा है। ऐसे में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा।
ब्रोकरेज की टॉप पिक
- Hindustan Aeronautics
- Mazagon Dock Shipbuilders
- Bharat Electronics
- Solar Industries
- PTC Industries
इन 8 डिफेंस शेयरों में बनेगा मोटा पैसा
PTC Industries Share Price Target
- खरीदारी की राय
- प्राइस - ₹17,613
- टारगेट प्राइस - ₹23,005
- अपसाइड टारगेट - 30.60%
Bharat Electronics Share Price Target
- खरीदारी की राय
- प्राइस - ₹423
- टारगेट प्राइस - ₹532
- अपसाइड टारगेट - 25.80%
Bharat Dynamics Share Price Target
- खरीदारी की राय
- प्राइस - ₹1298
- टारगेट प्राइस - ₹1667
- अपसाइड टारगेट - 28.40%
Hindustan Aeronautics Share Price Target
- खरीदारी की राय
- प्राइस - ₹4225
- टारगेट प्राइस - ₹6346
- अपसाइड टारगेट - 50.20%
BEML Ltd Share Price Target
- खरीदारी की राय
- प्राइस - ₹1660
- टारगेट प्राइस - ₹2453
- अपसाइड टारगेट - 47.80%
Solar Industries Share Price Target
- खरीदारी की राय
- प्राइस - ₹12,950
- टारगेट प्राइस - ₹16,600
- अपसाइड टारगेट - 28.20%
Zen Technologies Share Price Target
- खरीदारी की राय
- प्राइस - ₹1315
- टारगेट प्राइस - ₹1800
- अपसाइड टारगेट - 36.90%
Mazagon Dock Share Price Target
- खरीदारी की राय
- प्राइस - ₹2345
- टारगेट प्राइस - ₹3407
- अपसाइड टारगेट - 45.30%
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?