नई दिल्ली, अप्रैल 17। गर्मी की शुरुआत होते के साथ ही मार्केट में एसी, कूलर और पंखें की डिमांड बढ़ने लगी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनिया भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बढ़िया ऑफर पेश करने लगी है। तो अगर आप कम बजट में एक बढ़िया एसी सर्च कर रहे हैं साथ ही इसका मेंटेनेंस भी सस्ता हो तो ये खबर जरुर पढ़ें। बढ़ते तापामन में सबसे जरूरी है कि हम अपने लिए एक ऐसा एसी खरीदें जो कम बिजली खाता हो और उसकी कीमत भी कम हो। इसी को ध्यान में रखते हुए लॉयड ने कई ऑफर पेश किए हैं।
आप स्मार्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी और इको-फ्रेंडली फीचर्स वाले लॉयड को बजाज फिनसर्व ईएमआई स्टोर से मात्र 1,833 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। बता दें कि यह एयरकंडिशनर 4वे एयर स्विंग, ट्विन रोटरी कम्प्रेशर और एडवांस्ड फिल्टर्स के साथ आता है जो एयर को क्लीन और हाइजिनिक रखता है। इसके साथ ही बजाज फिनसर्व ईएमआई स्टोर इन एयर कंडिशनर्स पर 4,500 रुपये का डिस्काउंट और अन्य लाभ भी दे रहा है। मालूम हो कि इस ऑफर का लाभ आप लॉयड के कई एसी पर ले सकते हैं।
अगर इस ऑफर के तहत मिलने वाले एसी की बत करें तो लॉयड 1.5 टन 3-स्टार स्प्लिट एसी को आप 4,363 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीद सकते है। इसके लिए आपको 8 महीने तक ईएमआई देनी होंगी और इसकी कीमत 34,900 रुपये है।
इसके अलावा लॉयड 1.5 टन 3-स्टार विंडो एसी को अगर आप खरीदते हैं तो इसके लिए आपको प्रति महीने 2,074 रुपये देने होंगे। इसकी कीमत 24,880 रुपये है और आपको कुल 12 महीने तक ईएमआई देनी होंगी।
लॉयड 1 टन 3-स्टार विंडो एसी की कीमत 20,300 रुपये है और इसके लिए आपको 12 महीने तक प्रति महीने 1,692 रुपये देने होंगे।
लॉयड 1 टन 3-स्टार स्प्लिट एसी की खरीद पर आपको प्रति महीने 2,870 रुपये देने होंगे। इसकी कीमत 28,700 रुपये है और इस ईएमआई की अवधि 10 महीने की है।
आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि अगर आप लॉयड कंपनी का ऐसी खरीदते है तो आपको 4500 रुपये के अन्य लाभ भी पा सकते हैं। इसमें 1500 रुपये तक का कैशबैक, 1500 रुपये तक का मोबाइल रिचार्ज वाउचर और 1500 रुपये का इलेक्ट्रिसिटी बिल बाउचर मिलेगा।
बता दें कि लॉयड एसी के अन्य वेरिएंट्स के बारे में बजाज फिनसर्व की ईएमआई स्टोर पर चेक कर सकते हैं। इनकी खरीद पर आप नो कॉस्ट ईएमआई, जीरो डाउन पेमेंट और अन्य डिस्काउंट और डील्स का लाभ ले सकते हैं।
- आजकल फ्लैट आदि में बालकनी या बेडरूम में विंडो नहीं होती। ऐसे में स्प्लिट एसी ही बेहतर विकल्प है।
- अगर अच्छा विंडो स्पेस है और पैसों की बचत करना चाहते हैं तो विंडो एसी ठीक रहेगा।
- कई लोगों को किसी भी तरह की आवाज से नींद में खलल पड़ती है। उनके लिए स्प्लिट एसी सही रहता है। चूंकि इसका मेन हिस्सा बाहर लगा होता है इसलिए शोर की गुंजाइश नहीं होती।
- मौसम में नमी बढ़ते ही विंडो एसी के पीछे की तरफ से पानी टपकने लगता है। इससे किसी को दिक्कत हो तो विंडो एसी न लें।
- अगर फौरन कूलिंग चाहते हैं तो विंडो एसी ही सही है। स्प्लिट एसी कूलिंग में कुछ वक्त लेते हैं और यूजर के ऊपर तेज हवा नहीं फेक सकते।
- स्प्लिट एसी पूरे कमरे में एक जैसी कूलिंग करते हैं जबकि विंडो एसी में विंडो के पास ज्यादा कूलिंग रहती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग