नई द‍िल्‍ली: सस्‍ते में टीवी खरीदने का आज अंतिम मौका है। तो अगर आप अपने घर के लिए टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्‍दी करें। दरअसल बजट के बाद टीवी खरीदना महंगा पड़ेगा। इस बजट में केंद्र सरकार इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेन्ट, स्मार्टफोन्स और अप्लायंसेस समेत करीब 50 आइटम्स पर 5-10 फीसदी तक आयात शुल्क बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। आयात शुल्क में इस बढ़ोतरी से फर्नीचर और इलेक्ट्रिक आइटम पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। Amazon Sale : SBI योनो के जरिए करें शॉपिंग, पाएं बढ़ि‍या कैशबैक

Advertisement

आपको बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सेल का आयोजन किया है। कंपनी की ग्रेट रिब्लिक डे सेल 20 जनवरी से शुरू हो चुकी है और यह 23 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दौरान एसबीआई के कार्ड्स पर यूजर्स को 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Advertisement

1130 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदें एचडी स्मार्ट एलईडी

यह एक फायर टीवी एडिशन जो फुल एचडी स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी स्क्रीन 43 इंच की है। इसकी एमआरपी 51,990 रुपये है। इसे 27,991 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस टीवी पर 54 फीसद का ऑफ दिया जा रहा है। इसके साथ ही 2,240 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। एसबीआई कार्ड के ऑफर के अलावा कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर नो कॉस्ट ईएमआई भी दी जा रही है। इसकी मासिक किस्त 1,130 रुपये से शुरू है।

एमआई टीवी पर भी आकर्षक ऑफर

अमेजनबेस‍िस (50 इंच) फायर टीवी संस्करण 4के अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी की एमआरपी 56,000 रुपये है। इसे 46 फीसद यानी 25,601 रुपये के डिस्काउंट के साथ 30.399 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही 2,240 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ टीवी को खरीदा जा सकता है। एसबीआई कार्ड के ऑफर के अलावा कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर नो कॉस्ट ईएमआई भी दी जा रही है। यह भी फायर टीवी एडिशन है। यह 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी है। वहीं एमआई टीवी 4A प्रो 108 cm (43 Inches) फुल एचडी एंड्रॉइड एलईडी टीवी है। इसकी स्क्रीन 43 इंच की है। इस एमआरपी 23,999 रुपये है। इसे 2,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। एसबीआई कार्ड के ऑफर के अलावा कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर नो कॉस्ट ईएमआई भी दी जा रही है।

इन दो टीवी पर भी शानदार ऑफर

अमेजनबेस‍िस (32 inches) की एमआरपी 27,000 रुपये है। इसे 48 फीसद यानी 13,001 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर भी 2,240 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। एसबीआई कार्ड के ऑफर के अलावा कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर नो कॉस्ट ईएमआई भी दी जा रही है। जबकि टीसीएल (32 inches) की एमआरपी 29,990 रुपये है। इसे 47 फीसद यानी 14,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध नहीं है। एसबीआई कार्ड के ऑफर के अलावा कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर नो कॉस्ट ईएमआई भी दी जा रही है।