Brigade Hotel Ventures IPO: दक्षिण भारत में होटल व्यवसाय से जुड़ी कंपनी ब्रिगेड होटल वेंचर्स (Brigade Hotel Ventures) अपना आईपीओ (Initial Public Offering) लाने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 85-90 रुपए प्रति शेयर तय किया है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी का टारगेट 749.6 करोड़ रुपए जुटाना है.

Advertisement

24 जुलाई से मिलेगा निवेश का मौका

ब्रिगेड होटल वेंटर्स की फाइलिंग के मुताबिक आईपीओ 24 जुलाई को खुलेगा और 28 जुलाई को बंद होगा. प्राइस बैंड के अपर लेवल पर कंपनी का वैल्युएशंस 3,400 करोड़ रुपए से ज्यादा आंका गया है. कंपनी ने बताया कि एंकर निवेशकों (anchor investor) के लिए बोली 23 जुलाई को खुलेगी.

Advertisement

ब्रिगेड होटल वेंचर्स के इस आईपीओ में पूरी तरह से नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इसमें ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) का कोई हिस्सा नहीं होगा. कंपनी को इस आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, जमीन खरीदने और कुछ रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?

कंपनी ने बताया कि आईपीओ से मिली रकम में से 468.14 करोड़ रुपए का उपयोग कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा. इसके अलावा 107.52 करोड़ रुपए प्रमोटर बीईएल (BEL) से जमीन खरीदने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे. शेष राशि का उपयोग अधिग्रहण और अन्य रणनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

Advertisement

इस महीने की शुरुआत में ब्रिगेड होटल वेंचर्स ने 360 वन अल्टरनेट एसेट मैनेजमेंट (360 ONE Alternates Asset Management) को इक्विटी शेयर बेचकर 126 करोड़ रुपए जुटाए थे. ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड, बेंगलुरु बेस्ड रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Brigade Enterprises Ltd - BEL) की सब्सिडियरी कंपनी है.

ब्रिगेड होटल वेंचर्स का कारोबार

बीईएल ने 2004 में ग्रैंड Mercure Bangalore होटल के विकास के साथ हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में प्रवेश किया, जिसने 2009 में परिचालन शुरू किया. कंपनी के पास बेंगलुरु (कर्नाटक), चेन्नई (तमिलनाडु), कोच्चि (केरल), मैसूरु (कर्नाटक) और GIFT सिटी (गुजरात) में 1,604 कमरों वाले नौ परिचालन होटल का पोर्टफोलियो है. इन होटलों का संचालन मैरियट, एकोर और इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप जैसे वैश्विक आतिथ्य कंपनियां करती हैं.

Advertisement

आईपीओ के लिए मैनेजर्स

कंपनी ने घोषणा की है कि ऑफर के आकार का 75 प्रतिशत योग्य संस्थागत खरीदारों (qualified institutional buyers) के लिए, 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (non-institutional investors) के लिए और शेष 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों (retail investors) के लिए आरक्षित किया गया है. जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) इस निर्गम के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. कंपनी के शेयरों के 31 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है.